ePaper

स्टूडेंट क्रेडिट योजना का शिविर लगा

Updated at : 12 Apr 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट क्रेडिट योजना का शिविर लगा

बिंद (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल के प्रांगण में बिहार सरकार द्वारा आयोजित स्टूडेंट क्रेडिट योजना का शिविर लगाया गया. शिविर की अध्यक्षता उपसमाहर्ता नालंदा रामबाबू के द्वारा की गयी. शिविर में आये हुए बच्चों को डीआरसीसी सुनील कुमार एवं राहुल राज ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्तार पूर्वक समझाया. उन्होंने […]

विज्ञापन

बिंद (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल के प्रांगण में बिहार सरकार द्वारा आयोजित स्टूडेंट क्रेडिट योजना का शिविर लगाया गया. शिविर की अध्यक्षता उपसमाहर्ता नालंदा रामबाबू के द्वारा की गयी. शिविर में आये हुए बच्चों को डीआरसीसी सुनील कुमार एवं राहुल राज ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्तार पूर्वक समझाया.

उन्होंने बताया कि सामान्य शिक्षा ग्रहण करने के बाद बहुत ऐसे छात्र होते हैं जो आर्थिक तंग के कारण प्रतिभा रहते उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं. वहां मौजूद 12 छात्रों ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी लेकर आवेदन भरा जबकि दो छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया. बाकी सभी छात्रों का डॉक्यूमेंट पूरा नहीं होने के कारण फार्म जमा नहीं कर सके. इस मौके पर सीआरसीसी रविकांत गुप्ता, बीआरसीसी बीरेश कुमार, अमरेंद्र कुमार रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन