चापाकल के पानी से पांच छात्र और एचएम बीमार
Updated at : 24 Mar 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. पानी से दुर्गंध के बाद जहर डालने की खबर पर मचा कोहराम पदाधिकारियों ने चापाकल के नमूना पानी को भेजा जांच के लिए बरबीघा : प्रखंड के पिंजड़ी गांव के सरकारी मध्य विद्यालय के चापाकल में जहर डाल दिये जाने के कारण उसका पानी पी लेने से जहां पांच छात्रों की तबीयत बिगड़ गयी, […]
विज्ञापन
घटना. पानी से दुर्गंध के बाद जहर डालने की खबर पर मचा कोहराम
पदाधिकारियों ने चापाकल के नमूना पानी को भेजा जांच के लिए
बरबीघा : प्रखंड के पिंजड़ी गांव के सरकारी मध्य विद्यालय के चापाकल में जहर डाल दिये जाने के कारण उसका पानी पी लेने से जहां पांच छात्रों की तबीयत बिगड़ गयी, वहीं प्रधानाध्यापिका को इलाज के लिए बिहारशरीफ जाना पड़ा. यह घटना गुरुवार को विद्यालय खुलने के ठीक 1 घंटे बाद लगभग दस बजे तब घटी जब नागेश्वर महतो का बेटा नीतीश कुमार और कृष्णा महतो का बेटा सुधांशु कुमार प्यास के कारण सरकारी चापाकल पर पहुंचा. पानी से दुर्गंध आने के बावजूद जोर की प्यास को बुझाने के लिए वह पानी पीने लगा. कुछ देर के बाद प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी ने भी सत्तू करने के लिए उस चापाकल के पानी का प्रयोग किया.
इसके साथ ही कुछ अन्य बच्चों के द्वारा भी उस पानी का प्रयोग किया गया. कुछ घंटे गुजरने के बाद चापाकल में जहर डालने की आशंका लोगों में घर कर गयी और विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी. पंचायत के वर्तमान मुखिया पति एवं पूर्व मुखिया पवन किशोर ने बिगड़ती स्थिति को देखकर स्कूल के सहायक शिक्षकों और ग्रामीणों की सहायता से पीड़ित बच्चों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती कराया. उदय प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी उचित इलाज के लिए बिहार शरीफ पहुंचायी गयी.
विभाग को सूचना मिलने पर पहुंचे सर्व शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मदन राय एवं मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र प्रसाद प्रखंड संसाधन सेवी विनोद कुमार सुधीर तथा पुलिस प्रशासन ने नमूना के लिए चापाकल के पानी को जिला मुख्यालय भेज दिया तथा इसके बाद चापाकल को सील कर दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने भी विद्यालय पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया
और स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज छात्रों से मिलकर शैलेंद्र प्रसाद और मदन राय के साथ उनका हाल-चाल लिया. रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार अपने समर्थकों के साथ पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे. मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आत्मानंद प्रसाद एवं डॉक्टर रविंद्र कुमार ने पीड़ितों को खतरे से बाहर बताया. समाचार प्रेषण तक तीन अन्य पीड़ित छात्रों को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




