शेखपुरा में पहाड़ी भूखंडों की नीलामी में उछाल
Updated at : 24 Mar 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : शेखपुरा में पहाड़ी भूखंडों को लेकर पिछले दो सालों से नीलामी की कार्यवाही में उछाल आया. दरअसल बंदोबस्ती से बचे हुए नौ पहाड़ी भूखंडों को बेकार समझकर कोई भी डाक वक्ता बंदोबस्ती के लिए आगे नहीं आ रहे थे. पहाड़ी भूखंडों की बंदोबस्ती के लिए पिछले दो वर्षों से चल रहे विभागीय प्रक्रिया […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शेखपुरा में पहाड़ी भूखंडों को लेकर पिछले दो सालों से नीलामी की कार्यवाही में उछाल आया. दरअसल बंदोबस्ती से बचे हुए नौ पहाड़ी भूखंडों को बेकार समझकर कोई भी डाक वक्ता बंदोबस्ती के लिए आगे नहीं आ रहे थे. पहाड़ी भूखंडों की बंदोबस्ती के लिए पिछले दो वर्षों से चल रहे विभागीय प्रक्रिया में किसी प्रकार भूखंडों की बंदोबस्ती सुनिश्चित कराने के लिए बेस प्राइस में लगातार कमी की जा रही थी. स्थिति यह थी कि 14 करोड़ के वेश प्राइस को घटाकर 8 करोड़ कर दिया गया था.
इसके बाद भी पहाड़ी भूखंडों की नीलामी की दिशा में लोगों की खास दिलचस्पी नहीं दिख रही थी. लेकिन एक सप्ताह पूर्व जब इन पहाड़ी भूखंडों की बंदोबस्ती शुरू की गयी. तब अचानक डाकवक्ताओं में तेजी आ गयी. दरअसल डाक में शामिल होने वाली बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों की माने तो झारखंड सरकार अपनी माइनिंग पॉलिसी में एक बड़ा तब्दीली लाने की योजना बना रही है. इस योजना के तहत झारखंड के पहाड़ के पत्थरों का इस्तेमाल झारखंड के ही विकास योजनाओं में किया जायेगा. झारखंड सरकार के इस फैसले की दिशा ने जिले के नौ पहाड़ी भूखंडों के बंदोबस्ती में अचानक उछाल ला दिया. स्थिति यह हो गयी कि जिस भूखंड के बेस्ट प्राइस में लगभग कटौती कर दी गयी थी.
उसकी बोली लगभग छह गुना अधिक लगायी गयी. इन नौ पहाड़ी भूखंडों में जिले के मटोखर में स्थित प्लॉट नंबर 9 पहाड़ी भूखंड की बोली 46 करोड़ लगायी गयी. जिसमें नीलामी सृष्टि डेवलपर्स के द्वारा लिया गया.
वही बाजितपुर विस्तृत ब्लॉक संख्या 10 की नीलामी बालाजी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने 20 करोड़ में लिया. जबकि पचना और बरुई स्थित ब्लॉक संख्या 21 एवं 22 की बंदोबस्ती 33.5 करोड़ में देवघर के प्रिंस कंस्ट्रक्शन नाम कंपनी ने लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




