ePaper

नाबालिग का अपहरण करने वाला धराया

Updated at : 21 Mar 2017 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण करने वाला धराया

शेखपुरा : झारखंड के रांची से नाबालिग को भगाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. झारखंड पुलिस ने इस मामले में एक युवक सोनू कुमार को कोरमा थाना क्षेत्र के घाट कोसुम्भा गांव से हिरासत में लिया. वहीं इस मामले में नाबालिग को निकटवर्ती लखीसराय के वीरूपुर से बरामद कर लिया है. इस मामले […]

विज्ञापन

शेखपुरा : झारखंड के रांची से नाबालिग को भगाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. झारखंड पुलिस ने इस मामले में एक युवक सोनू कुमार को कोरमा थाना क्षेत्र के घाट कोसुम्भा गांव से हिरासत में लिया. वहीं इस मामले में नाबालिग को निकटवर्ती लखीसराय के वीरूपुर से बरामद कर लिया है. इस मामले में लखीसराय और शेखपुरा पुलिस भी मदद कर रही थी.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 11 मार्च को होली के अवसर पर नाबालिग को भगा कर वीरूपुर में रखे हुए था और खुद पुलिस से बचते-बचाते कभी वीरूपुर तो कभी अपने ननिहाल में छिप कर रह रहा था. नाबालिग के पिता द्वारा इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आयी और मोबाइल सहित अन्य स्रोतों से दोनों को खोज निकाला. उधर इस मामले में क्षेत्र के लोग प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन