ePaper

होमगार्डों की नहीं होगी अनदेखी

Updated at : 21 Mar 2017 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्डों की नहीं होगी अनदेखी

रैली निकाल होमगार्ड जवानों ने जताया विरोध शेखपुरा : बारह सूत्री मांगों को लेकर जिले के होमगार्ड जवानों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. सोमवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सरकार विरोधी रैली निकाली. साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. रैली बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ […]

विज्ञापन

रैली निकाल होमगार्ड जवानों ने जताया विरोध

शेखपुरा : बारह सूत्री मांगों को लेकर जिले के होमगार्ड जवानों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. सोमवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सरकार विरोधी रैली निकाली. साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. रैली बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले जिला समादेष्टा कार्यालय से निकलकर चांदनी चौक, वीआईपी रॉड, बाइपास होते हुए पुन: लौटकर कार्यालय पहुंची. जहां यह धरने में तब्दील हो गयी. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि
सरकार होमगार्ड जवानों की मांगों को जल्द पूरा करे नहीं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. अबतक जवान काफी संयम से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार उनका शोषण कर रही है. होमगार्ड के जवान बिहार पुलिस के साथ मिलकर विधि- व्यवस्था और अन्य कार्यों में लगे हैं. इसके बावजूद उनकी अनदेखी हो रही है.सरकार उसके साथ लंबे समय से भेदभाव कर रही है तथा इस भेदभाव को अब किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन