ePaper

हत्याकांड के शूटर ने किया आत्मसमर्पण

Updated at : 08 Mar 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के शूटर ने किया आत्मसमर्पण

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के मनरेगा जई उज्जवल राज की हत्या में पुलिस दबिश के बाद कांड का मुख्य शूटर नंदन यादव ने मंगलवार को सिविल कोर्ट, शेखपुरा में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित नंदन यादव 17 जनवरी की देर शाम शहर के इंदाय मोहल्ले में स्थित मरियाश्रम के समीप गोली मार कर मनरेगा जेइ की […]

विज्ञापन
शेखपुरा : शेखपुरा जिले के मनरेगा जई उज्जवल राज की हत्या में पुलिस दबिश के बाद कांड का मुख्य शूटर नंदन यादव ने मंगलवार को सिविल कोर्ट, शेखपुरा में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित नंदन यादव 17 जनवरी की देर शाम शहर के इंदाय मोहल्ले में स्थित मरियाश्रम के समीप गोली मार कर मनरेगा जेइ की हत्या के 65 वे दिन उक्त आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. टाउन थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्याकांड में सभी पांच अभियुक्तों में आरोपित इंदाय निवासी धर्मेंद्र पासवान को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
जबकि इस मामले में आरोपित पीआरएस सुनील कुमार ने पहले ही एसडीपीओ कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था. इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य शूटर ने भी सीजेएम न्यायालय में अपना आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में फरार कारे गांव निवासी बालमुकुंद यादव एवं राजू के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि न्यायालय में आत्मसमर्पण करनेवाले मुख्य सूटर नंदन यादव को पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा ताकि हत्या की पूरी घटनाक्रम को सामने लाया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन