31 मार्च तक 15 पंचायत होंगे ओडीएफ
Updated at : 07 Mar 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम: ग्राम पंचायतों के सभी घरों में शौचालय निर्माण की राशि भी दी जायेगी शेखपुरा : जिले के 15 पंचायत ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त हो जायेगा. जिसमें सदर प्रखंड शेखपुरा के चार तथा अरियरी, बरबीघा, घाटकोसुम्भा के तीन-तीन पंचायत शामिल है. हालांकि जिला प्रशासन ने इन ग्राम पंचायतों को 28 फरवरी तक ही […]
विज्ञापन
मुहिम: ग्राम पंचायतों के सभी घरों में शौचालय निर्माण की राशि भी दी जायेगी
शेखपुरा : जिले के 15 पंचायत ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त हो जायेगा. जिसमें सदर प्रखंड शेखपुरा के चार तथा अरियरी, बरबीघा, घाटकोसुम्भा के तीन-तीन पंचायत शामिल है. हालांकि जिला प्रशासन ने इन ग्राम पंचायतों को 28 फरवरी तक ही ओडीएफ बनाने का लक्ष्य निर्धारित था. जिलाधिकारी से लेकर बीडीओ, जीविका आदि की महिलाएं व ग्रामीण स्तर पर तैनात सरकारी कर्मियों ने इस काम में पूरी ताकत झोंक दी थी, परंतु उसके बाद भी इस लक्ष्य को एक माह और बढ़ाना पड़ गया है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत घाट कोसुम्भा प्रखंड के माफो पंचायत को आठ मार्च को ओडीएफ घोषित किया जायेगा.
उसी प्रकार शेखपुरा प्रखंड के मेहुस व हथियावां पंचायत को 11 मार्च को ओडीएफ घोषित किया जायेगा. इन पंचायतों के लगभग सभी घरों को शौचालय से आच्छादित कर दिया गया है और लोगों ने भी खुले में शौच से तौबा कर ली है. शेष ग्राम पंचायतों को भी मार्च माह के अंत तक ओडीएफ कर दिया जायेगा. ग्राम पंचायतों के सभी घरों में शौचालय निर्माण की राशि भी लोगों को दी जायेगी. ओडीएफ घोषित सभी पंचायत के लोग इस संबंध में शौचालय के साथ तसवीर और एक आवेदन देकर राशि प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन दिये जाने के एक सप्ताह में राशि प्रदान कर दी जायेगी. बताया गया है कि गांवों तथा पंचायतों को मात्र ओडीएफ कर ही छोड़ नहीं दिया जायेगा. ओडीएफ घोषित करने के आगामी तीन माह तक इस मामले में सतत निगरानी की कमेटी का गठन किया गया है. निगरानी कमेटी लोगों को बाहर शौच जाने से रोकने के अलावा लोगों को इस मामले में कानूनी कार्रवाई का भय भी दिखायेंगे. जब सरकार द्वारा सभी घरों में शौचालय में शौचालय बना दिया गया है.
तो अब लोगों को उसके प्रयोग की आदत भी डालनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




