छात्राओं ने की भूख हड़ताल

Updated at : 03 Mar 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने की भूख हड़ताल

आक्रोश. जेएनवी के छात्रों की हरकतों से आस-पड़ोस के लोग भी परेशान अश्लील फब्तियां का किया विरोध शेखपुरा : आये दिन जेएनवी के सीनियर छात्रों के द्वारा अश्लील फब्तियां कसने की घटनाओं से आजिज होकर पीड़ित छात्राओं ने गुरुवार को सुबह भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया. इस मौके पर पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया […]

विज्ञापन

आक्रोश. जेएनवी के छात्रों की हरकतों से आस-पड़ोस के लोग भी परेशान

अश्लील फब्तियां का किया विरोध
शेखपुरा : आये दिन जेएनवी के सीनियर छात्रों के द्वारा अश्लील फब्तियां कसने की घटनाओं से आजिज होकर पीड़ित छात्राओं ने गुरुवार को सुबह भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया. इस मौके पर पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया कि सीनियर छात्रों के द्वारा अक्सर इस तरह की अश्लील हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है.
खासकर जब छात्राएं अपने छात्रावास से कैंटीन में खाना लाने को जाती हैं तब वहां खड़े होकर सीनियर छात्र अश्लील फब्तियां कसते हैं. इतना ही नहीं उदंड छात्रों के आतंक से आजिज छात्राओं का छात्रावास से बाहर अथवा छत पर जाना दुश्वार हो गया है. मौके पर छात्राओं ने कहा कि छात्रों के करतूत कोई नई बात नहीं है. इसके पूर्व भी कई बार विद्यालय प्रबंधन को इसकी शिकायत की गयी है. लेकिन आज तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया. इसी कारण सामूहिक रुप से विद्यालय की छात्राओं ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया. मौके पर खाना और नाश्ते से इनकार कर रही छात्राओं कुछ समझाने जब शिक्षक और वरीय उपसमाहर्ता ज्ञानप्रकाश वहां पहुंचे तब छात्राओं ने एक स्वर में जिलाधिकारी को बुलाये जाने की मांग की. छात्राओं ने इस मामले में विद्यालय प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि अगर अश्लील हरकतों पर पहले ही अंकुश लगाया जाता तब,
इस तरह की घटनाओं की मानसिक प्रताड़ना से लगातार झेलने की नौबत नहीं रहती. इतना ही नहीं अक्सर आधी रात को सीनियर छात्र छात्रावास के छत पर चढ़कर आसपड़ोस में रहने वाले लोगों को भी देख कर अश्लील फब्तियां कसते हैं. इधर घटना की पुष्टि करते हुए विद्यालय के प्राचार्य पी के सिंह ने बताया कि पिछले 3 दिन पूर्व विद्यालय की छात्राओं के द्वारा शिकायत मिली थी. लेकिन छात्राओं को लिखित रुप से आरोपी छात्राओं के विरुद्ध आवेदन देने को कहा गया था. छात्राओं के द्वारा इस घटना को लेकर लिखित शिकायत नहीं की गई इसके बावजूद भी दोषी छात्राओं की पहचान कर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के लिए जांच कराई जा रही है. प्रचार ने यह भी कहा शिक्षकों का शिष्टमंडल के द्वारा छात्राओं से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. इसके बाद छात्राओं का भूख हड़ताल समाप्त कर दिया गया है.
छात्राओं के द्वारा भोजन करवाने के बाद सामान्य रूप से पठन पाठन की कार्रवाई भी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन