आधे से ज्यादा वोटरों ने किया मतदान

शेखपुरा : पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने का समाचार प्राप्त हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखा था. जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाने के अलावा प्रखंडस्तरीय अधिकारी को सेक्टर दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया था. सभी मतदानवाले पांच प्रखंडों को एक-एक सेक्टर बना […]
शेखपुरा : पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने का समाचार प्राप्त हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखा था. जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाने के अलावा प्रखंडस्तरीय अधिकारी को सेक्टर दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया था.
सभी मतदानवाले पांच प्रखंडों को एक-एक सेक्टर बना दिया गया था. इसके अलावा सभी प्रखंड के लिए एक-एक दंडाधिकारी को मतपेटी, मतपत्र आदि पहुंचाने के काम में लगाया गया था. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि यहां पांच ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य तथा 41 ग्राम कचहरी के पंच के लिए मतदान होना है. इन कम महत्व के माने जानेवाले पंचायत चुनाव को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




