घरेलू विवाद में बहू को जलाया, जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुत्री को इलाज के लिए लाने गये रिश्तेदारों पर किया पथराव शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के हथियावां ओपी अंतर्गत दुल्लापुर गांव में मंगलवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान हुए विवाद में विवाहिता के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंकने की घटना में जब पीड़िता के रिश्तेदार वहां पहुंचे तब उन पर जमकर पथराव […]
विज्ञापन
पुत्री को इलाज के लिए लाने गये रिश्तेदारों पर किया पथराव
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के हथियावां ओपी अंतर्गत दुल्लापुर गांव में मंगलवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान हुए विवाद में विवाहिता के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंकने की घटना में जब पीड़िता के रिश्तेदार वहां पहुंचे तब उन पर जमकर पथराव किया गया. इस घटना में पीड़िता सुनीता देवी के चाचा जवाहर प्रसाद पिता उमेश यादव समेत अन्य रिश्तेदार बाल बाल बचे.
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया गया. इसके साथ ही घर के अंदर बंद झुलसी हुई विवाहिता को किसी तरह निकालकर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस घटना में पीड़िता के पिता ने अपने ही समधन और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री सुनीता आमतौर पर घर के सभी सदस्यों को खाना खिलाने के बाद दोपहर तीन बजे खाया करती थी. लेकिन घटना के दिन खाना नहीं
बचने और भूख लगने के कारण शाम पांच बजे ही खाना बनाना शुरु कर दिया. इसी को लेकर सास बहू के बीच जब विवाद हुआ तब विवाहिता पर खौलता हुआ पानी फेंक कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. इतना नहीं ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद विवाहिता को घर के अंदर ही कमरे में तड़पता हुआ छोड़ दिया गया. किसी प्रकार विवाहिता जब दूरभाष पर लखीसराय के पचना रोड निवासी अपने पिता को सूचना दिया तब वे भागे भागे दुल्लापुर गांव पहुंचे और अपनी पुत्री को अस्पताल ले जाना चाहा. इसी दौरान घर के बाहर पहुंचते ही समधन और उसके रिश्तेदारों ने पहले लाठी डंडे से विरोध किया, इसके बाद पथराव भी शुरू कर दिया. इस घटना को लेकर टाउन थाने में प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










