बिहार : शेखपुरा में नाली के विवाद में हिंसक झड़प, छात्रा को मारी गोली

Updated at : 19 Feb 2017 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शेखपुरा में नाली के विवाद में हिंसक झड़प, छात्रा को मारी गोली

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में टाउन थाना क्षेत्र के कारे गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर चल रहे आपसी विवाद के दौरान रविवार को दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प के बाद फायरिंग भी शुरू हो गयी. दोनों गुटों के बीच चल रहे हिंसक झड़प के दौरान बदमाशों ने 15 वर्षीय […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में टाउन थाना क्षेत्र के कारे गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर चल रहे आपसी विवाद के दौरान रविवार को दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प के बाद फायरिंग भी शुरू हो गयी. दोनों गुटों के बीच चल रहे हिंसक झड़प के दौरान बदमाशों ने 15 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा सोनम कुमारी को गोली मार दी. पीड़ित बालिका मध्य विद्यालय कारे की छात्रा है.

रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे के इस घटना में घायल छात्रा को सदर अस्पताल में उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. घटना में विवाद से छात्रा और उनके परिजनों का कोई संबंध नहीं होने की भी बात कही गयी है. इस घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के पिता राजा राम यादव ने टाउन थाने में गांव के ही महेश्वर यादव के पुत्र गुड्डू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इस बाबत टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गांव में नाली को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दरमियान उक्त छात्रा गांव में टंकी के नल से घर के लिए पानी लाने गयी थी तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. इधर पीड़ित परिजनों ने बताया कि गांव में आरोपी गुड्डू यादव का उसके पड़ोसी से ही नाली को लेकर विवाद चल रहा था. इसलिए बाद में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से हिंसक झड़प के बाद गोली बारिश शुरू हो गयी. इसी दरमियान जब छात्रा पानी लेकर घर की ओर आ रही थी तभी आरोपी ने इसके पीठ में एक गोली दाग दिया.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा का एक्सरे कराने से यह पता चला की गोली उसके पीठ में ही फंसी है. छात्रा की स्थिति नाजुक बताते हुए उसे पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी की कार्यवाही के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है. इधर घटना के बाद गांव में दोनों गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन