महिला से दुष्कर्म का प्रयास,दो पर प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बदमाशों के भय से भाग निकला पति अकेली महिला को नोट दिखा कर दिया प्रलोभन शेखपुरा : शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महेश स्थान में महिला चाय विक्रेता से पांच हजार रुपये का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला आया है. इस बाबत पीड़ित महिला ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध थाना में […]
विज्ञापन
बदमाशों के भय से भाग निकला पति
अकेली महिला को नोट दिखा कर दिया प्रलोभन
शेखपुरा : शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महेश स्थान में महिला चाय विक्रेता से पांच हजार रुपये का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला आया है. इस बाबत पीड़ित महिला ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित महिला ने बताया कि वह महेश स्थान के समीप चाय बेचकर अपनी जीविका चलाती है. देर शाम गांव के ही नित्यानंद कुमार तथा ट्विंकल कुमार नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.
तभी महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पांच हज़ार का नोट दिखाकर प्रलोभन भी दिया. इस दौरान जब महिला ने विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने उसे घेर लिया .इस घटना में उक्त महिला का पति भी बदमाशों के भय से जान बचाकर भाग खडा हुआ. इस बाबत में महिला ने शेखोपुरसराय थाना में दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाने प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने बताया की जिस वक्त नशे की हालत में आरोपित पहुंचे तब वह खाना खा रही थी.जब आरोपितों को चाय देने से इनकार किया तब वे जिद करते दुकान के अंदर आवासीय क्षेत्र में पहुंचकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे .इस दौरान वह किसी तरह दुकान से बाहर निकल कर चिल्लाने लगी. तब जाकर आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले. पीड़िता ने बताया की उक्त आरोपितों ने इस तरह की घटना को पहले भी तीन बार अंजाम दे चुके हैं.मजबूर होकर कानून का सहारा लिया तब आरोपितों के द्वारा समझौता का दबाव बनाया जा रहा है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना में जो तथ्य सामने आये है उसमें युवक दुकान पर चाय पीने आया हुआ था. इस दौरान उक्त महिला खाना खा रही थी, इसी दौरान उन्होंने चाय नहीं होने का हवाला दिया तो दोनों युवक जिद पर अड़ गये और पांच हजार रुपया लेकर चाय पिलाने की जीद करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस घटना को लेकर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. महिला के आवेदन पर दोनों युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










