नोटबंदी का देश भक्तों का समर्थन
Updated at : 25 Nov 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व जदयू विधायक मुन्ना शाही ने भी किया नोटबंदी का समर्थन निजी समारोह में शामिल होने आये थे पूर्व सीएम एवं पूर्व विधायक बरबीघा (शेखपुरा) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन की उगाही पर राष्ट्रीय आर्थिक क्रांति का सूत्रपात करने की कवायद नि:संदेह एक क्रांतिकारी एवं सराहनीय कदम है और इस नोटबंदी […]
विज्ञापन
पूर्व जदयू विधायक मुन्ना शाही ने भी किया नोटबंदी का समर्थन
निजी समारोह में शामिल होने आये थे पूर्व सीएम एवं पूर्व विधायक
बरबीघा (शेखपुरा) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन की उगाही पर राष्ट्रीय आर्थिक क्रांति का सूत्रपात करने की कवायद नि:संदेह एक क्रांतिकारी एवं सराहनीय कदम है और इस नोटबंदी की घोषणा को हर राष्ट्रभक्त नागरिक का समर्थन है. उक्त बातें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने गुरुवार को माउर गांव में एक निजी समारोह में कही.
उन्होंने वर्तमान सूबे की सरकार की कार्यशैली एवं वर्तमान समय में बढ़ते आपराधिक वारदातों तथा अफसरशाही पर भी निशाना साधा. वहीं पूर्व जदयू विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही ने भी मोदी द्वारा किये गये नोटबंदी की सराहना करते हुए अपने पार्टी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नोटबंदी के समर्थन का हवाला देते हुए इसे एक प्रशंसा योग्य कदम बताया गया. मानवाधिकार सेवा प्रतिष्ठान के जिला प्रमुख जयशंकर कुमार की पुत्री के शादी समारोह में दोनों गणमान्य ने साईं भजन का लुत्फ उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी से बचने से प्रयास करते देखे गये
पर पत्रकारों के सवालों से घिरे नेताओं ने आखिरकार जमकर भड़ास निकाली. उनके साथ रविरंजन कुमार उर्फ मुन्ना जी, शंभु सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




