बैंक प्रबंधक को जान से मारने की मिली धमकी

Updated at : 25 Nov 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक को जान से मारने की मिली धमकी

बैंक कर्मियों में दहशत, मामला ऋण को लेकर दबाव बनाने का बैंक परिसर में तैनात की गयी पुलिस अरियरी/शेखपुरा : सदर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र मोहन भटनागर को गुरुवार को ऋण के लिए दबाव बनाने के दौरान उपद्रवी ने जान से मारने की धमकी दी […]

विज्ञापन

बैंक कर्मियों में दहशत, मामला ऋण को लेकर दबाव बनाने का

बैंक परिसर में तैनात की गयी पुलिस
अरियरी/शेखपुरा : सदर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र मोहन भटनागर को गुरुवार को ऋण के लिए दबाव बनाने के दौरान उपद्रवी ने जान से मारने की धमकी दी है. बदमाश ने शाखा प्रबंधक को मोटरसाइकिल से दबा कर मारने की धमकी दी है. पीड़ित बैंक शाखा प्रबंधक ने टाउन थानाध्यक्ष को पहले टेलीफोन पर सूचना दिया इसके बाद लिखित सूचना भी दी. इस संबंध में उक्त शाखा प्रबंधक ने बताया कि अरियरी थाना क्षेत्र के एफनी पंचायत अंतर्गत मैं मयअमर पुर निवासी धर्मेंद्र यादव और साधु यादव बैंक से ऋण लेने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहे थे.
उस पर पहले से भी ऋण बकाया है. मना करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा बैंक परिसर में ही काफी उत्पात मचाया एवं सभी बैंक कर्मियों को मौजूदगी में जान से मारने व मोटरसाइकिल से दबा कर मारने की धमकी दे डाला. इस संबंध में उक्त व्यक्ति के खिलाफ स्थानीय थाना में जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया.
इधर शाखा प्रबंधक द्वारा मामला दर्ज करने का आवेदन देने के पश्चात तत्काल बैंक परिसर में पुलिस तैनात की गयी है .वह आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी प्रारंभ कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन