विकास की हुई अनदेखी: पप्पू
Updated at : 21 Nov 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

आरोप. काला धन के सबसे बड़े धनी बाबा व पॉलिटिशियन राजनीतिज्ञ आरटीआइ के दायरे में हो: पप्पू शेखपुरा : मधेपुरा सांसद व जनाधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने कहा कि पॉलिटिशियन देश के सबसे बड़े नासूर बन हैं. वोट और सत्ता के लिए पूरे देश को समाप्त कर सकती है. जाति और धर्म का […]
विज्ञापन
आरोप. काला धन के सबसे बड़े धनी बाबा व पॉलिटिशियन
राजनीतिज्ञ आरटीआइ के दायरे में हो: पप्पू
शेखपुरा : मधेपुरा सांसद व जनाधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने कहा कि पॉलिटिशियन देश के सबसे बड़े नासूर बन हैं. वोट और सत्ता के लिए पूरे देश को समाप्त कर सकती है. जाति और धर्म का जहर दुनिया का सबसे बड़ा आतंक है. लखीसराय जिले के परसावां गांव जाने के क्रम में शेखपुरा के टोठीया पहाड़ स्थित अपने पुराने कार्यकर्ता बनारसी यादव से मिलने के क्रम में पत्रकारों के समक्ष कही.
उन्होंने चुनाव में पॉलिटिशियन पर चुनाव में सबसे अधिक जाली नोट और काला धन खर्च करने आरोप लगाया. चुनाव में लगभग 5 हजार करोड़ रुपया खर्चा करने वाले राजनीतिज्ञों को आरटीआई के दायरे में क्यों नहीं लाया जाता है.उन्होंने धर्मगुरुओं, पॉलिटिशियन और ब्यूरोक्रेट का सबसे ज्यादा पैसा बाबा के पास लगा हुआ है,
लेकिन सरकार इन पर कारवाई के बजाय भगवान के नाम पर छूट दे रखी है. उन्होंने कुछ बैंकों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पॉलिटिशियन की काले धन को सफेद करती है. इस पर सरकार करवाई क्यों नहीं करती है. पीएम की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आपने 500 और हजार का नोट बंद कर दिया तो फिर 2000 रूपये की नोट को चालू करने की क्या आवश्यकता पड़ी. जब बीजेपी के ही एक नेता अपनी बेटी के शादी में 500 करोड़ रूपये खर्च करती है तो आम लोगों की बेटी की शादी में सिर्फ ढाई लाख रूपए ही मिलेगा.
बीजेपी नेता एक शादी में 500 करोड़ रूपये खर्च करती है, लेकिन उन पर आयकर विभाग अब तक क्यों नहीं करवाई किया. नोट बंदी पर नितीश कुमार के का समर्थन की सवाल पर सांसद पप्पू यादव भड़क उठे और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना पैंदा के लोटा है सरकार तो लालू यादव चला रही है. नीतीश कुमार अनुकंपा की सरकार है यह सरकार बालू माफिया ,खनन माफिया ,भूमाफिया ,अपराधी, बलात्कारी चला रही है .बिहार सरकार सिर्फ शराब पर चर्चा कर रही है, विकास से इनको कोई मतलब नहीं है.
इस मौके पर बालमुकुंद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया. इस दौरान बालमुकुंद यादव और पप्पू यादव की जय कार से उत्साहित युवाओं ने नेताओं का भव्य स्वागत किया. मौके पर रविंद्र यादव, कुंदन कुमार, राजीव यादव, रविशंकर प्रसाद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुरेश मांझी, उपमुखिया रामबिलास यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.
बिहारशरीफ : जन अधिकार पार्टी (लोक तांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव रविवार को बिहारशरीफ पहुंचे. पटना से आने के दौरान किसानों के सब्जी की टोकरी लेकर सांसद का घेराव किया और उनसे अपना दुखड़ा सुनया. किसानों ने कहा कि नोटबंदी के बाद किसानों को अपने उत्पाद बेचने में काफी फजीहत हो रही है. खरीदार नहीं मिल रहे हैं.
किसानों ने सांसद पप्पु यादव से उनकी समस्याएं संसद में उठाने की अपील की. सांसद ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज संसद में उठायी जायेगी. इसके बाद सांसद स्थानीय मिरदाद मोहल्ला स्थित पार्टी महासचिव रियाजुल हक के निवास पर पहुंचे. वहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार 500 व 1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी लगाकर गरीब विरोधी कार्य किया है. इस नोटबंदी से
पूंजीपति, दलाल व नेताओं को फायदा है.
उन्होंने कहा कि हर मोरर्च पर फेल केंद्र की सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है. उसकी कार्यशैली के कारण किसान हत्या करने को विवश हैं. सांसद पप्पु यादव ने लालू नीतीश को सरकार को कठपुतली सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार दलितों व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है. इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत कुमार, मनोज कुमार, मो. पिंटू, आफताब आलम, माले खां, मोजाहिद आलम व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




