अरियरी व चेवाड़ा को ओडीएफ बनाने में तेजी

शेखपुरा : जिले के चेवाड़ा और अरियरी प्रखंड क्षेत्र को ओडीएफ यानी खुले से शौच मुक्त बनाने के अभियान में तेजी आ गयी है. जिलाधिकारी सहित अन्य आलाधिकारी रविवार को इस क्षेत्र के सभी पंचायतों में पहुंच कर शौचालय निर्माण के लिए तैयार किये जा रहे पीट की खुदाई करवाई. अधिकारियों का दल ने पहले […]
शेखपुरा : जिले के चेवाड़ा और अरियरी प्रखंड क्षेत्र को ओडीएफ यानी खुले से शौच मुक्त बनाने के अभियान में तेजी आ गयी है. जिलाधिकारी सहित अन्य आलाधिकारी रविवार को इस क्षेत्र के सभी पंचायतों में पहुंच कर शौचालय निर्माण के लिए तैयार किये जा रहे पीट की खुदाई करवाई. अधिकारियों का दल ने पहले से तैयार शौचालय निर्माण के पीट को भी देखा तथा उस संबंध में मौके पर लोगों को शौचालय निर्माण तथा शौचालय के प्रयोग को लेकर प्रोत्साहित करने का काम भी किया.
सभी घरों को शौचालय से आच्छादित करने का यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया जा रहा है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरियरी प्रखंड के 10 तथा चेवाड़ा प्रखंड के 06 पंचायतों के लिए अलग-अलग आलाधिकारियों का टीम बनाया गया है. टीम में प्रखंड स्तरीय अधिकारी के साथ-साथ अभियंता भी शामिल किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




