पैसेंजर बन कर बंगाल से लायी गाड़ी को लूटा

Updated at : 15 Nov 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
पैसेंजर बन कर बंगाल से लायी गाड़ी को लूटा

पीड़ित वाहन मालिक व अन्य . शेखपुरा : बेखौफ अपराधियों ने बंगाल के पंडेसर से मुंगेर के भाड़े पर रवाना किये गये बोलेरो को लूट का शिकार बना लिया. इस घटना में अपराधियों ने सुनियोजित अपराध को अंजाम देते हुए शेखपुरा पहुंच कर भाड़े पर लाये गये बोलेरो को लूट का शिकार बनाया. इस घटना […]

विज्ञापन

पीड़ित वाहन मालिक व अन्य .

शेखपुरा : बेखौफ अपराधियों ने बंगाल के पंडेसर से मुंगेर के भाड़े पर रवाना किये गये बोलेरो को लूट का शिकार बना लिया. इस घटना में अपराधियों ने सुनियोजित अपराध को अंजाम देते हुए शेखपुरा पहुंच कर भाड़े पर लाये गये बोलेरो को लूट का शिकार बनाया. इस घटना पीडि़त प्राथमिकी के लिए 24 घंटे तक दर-दर की ठोकरे खाते रहे.
इस घटना को लेकर एसपी के पहल पर टाउन थाने में प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है. बोलेरो मालिक बंगाल के पंडेशर स्थित खुट्टाडीह गांव निवासी सिकंदर प्रसाद सिंह ईसीएल में कार्यरत हैं. बोलेरो मालिक ने बताया कि उनका बोलेरो संख्या डब्ल्यू बी 40 एई/0404 को दो लोग गांव से ही मुंगेर जाने के नाम पर निकला. इस दौरान गाड़ी को उनका पुत्र मनोज कुमार सिंह चला रहे थे तथा पड़ोसी पवन कुमार भी साथ में थे.
इस दौरान बोलेरो लेकर जा रहे शातिर ने भ्रमित कर मुंगेर के बजाय शेखपुरा लाया. सुनियोजित योजना के तहत अपराधी रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे रतोइया नदी पर चालक को शौच करने के नाम पर उतारा और गाड़ी लेकर फरार हो गये. इस घटना को लेकर चालक ने बताया कि जब घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे तब वहां गाड़ी के कागज की मांग की गयी, जबकि घटना के दौरान कागजात के साथ मोबाइल, एटीएम समेत अन्य सामग्री गाड़ी में ही रह गयी थी.
इसके बाद आनन-फानन में अभिभावक को फोन कर कागजात मंगाया गया. इस घटना को लेकर एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है. घटना को लेकर प्राथमिकी की कार्रवाई का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन