बस नहर में पलटी, दो की मौत, 23 घायल
Updated at : 11 Nov 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

बेलाव से बिहारशरीफ आ रही थी बस शेखपुरा/बरबीघा : बरबीघा थाने के बेलाव से बिहारशरीफ जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटी. गुरुवार को सुुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा खलील-मलीलचक गांव के समीप हुआ. मौके पर ही बेलाव गांव की लालपरी देवी (45 वर्ष) व अनीता देवी (12 वर्ष) की […]
विज्ञापन
बेलाव से बिहारशरीफ आ रही थी बस
शेखपुरा/बरबीघा : बरबीघा थाने के बेलाव से बिहारशरीफ जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटी. गुरुवार को सुुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा खलील-मलीलचक गांव के समीप हुआ. मौके पर ही बेलाव गांव की लालपरी देवी (45 वर्ष) व अनीता देवी (12 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि 23 लोग जख्मी हो गये. तीन घायलों आरती कुमारी, अंजली कुमारी और गौतम कुमार को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद चालक अपनी जान बचाने के लिए ड्राइविंग सीट छोड़ कर कूद कर भाग गया. इससे बस नहर में पलट गयी. घटना के बाद स्थानीय गांव दयानकचक, भावचक, मलीलचक, खलीलचक एवं मधेपुर गांव के सैकड़ों लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हुए बस को सीधा किया
और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घटना की सूचना पर एसडीपीओ अमित शरण एवं एसडीएम सुबोध कुमार माैके पर पहुंचे. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटनास्थल पर पहुंचे जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अर्जुन प्रसाद ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने के लिए प्रक्रिया जारी है.
घटनास्थल के समीप स्थिति पर नियंत्रण करने पहुंचे अधिकारी.
कार्यों में लाएं तेजी: डीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




