थानाध्यक्ष ने की बदसलूकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मनमानी . थाना कैंपस में मीडियाकर्मियों को अनुमति नहीं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बुलायी आपात बैठक, जतायी आपत्ति शेखपुरा : अवैध तरीके से महादलित मजदूरों को दूसरे राज्यों के ईंट-भट्ठों पर भेजने के काले कारनामों को लेकर मजदूरों की बगावत व एफआइआर करने के मामले में फरियादियों की सूचना पर अरियरी थाना पहुंचने वाले मीडिया […]
विज्ञापन
मनमानी . थाना कैंपस में मीडियाकर्मियों को अनुमति नहीं
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बुलायी आपात बैठक, जतायी आपत्ति
शेखपुरा : अवैध तरीके से महादलित मजदूरों को दूसरे राज्यों के ईंट-भट्ठों पर भेजने के काले कारनामों को लेकर मजदूरों की बगावत व एफआइआर करने के मामले में फरियादियों की सूचना पर अरियरी थाना पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों के साथ थानाध्यक्ष ने अपने पद का धौंस दिखा कर बदसलूकी की. हालांकि बाद में थानाध्यक्ष ने पीड़ित मजदूरों के आवेदन पर एकरामा पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने घटना की निंदा करते हुए आपात बैठक बुलायी है. इस बाबत संघ के नेताओं ने बताया कि अरियरी थाने में कुछ मजदूर कैमरा गांव के ठेकेदार विनय कुमार के द्वारा जबरन ईंट-भट्ठा पर दूसरे राज्य भेजने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करने आये थे.
इस दौरान सूचना पर जब मीडिया कर्मी रंजीत कुमार, उमेश कुमार एवं प्रदीप कुमार थाना पहुंच कर फरियादी का बयान ले रहे थे. तभी तैस में आकर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने थाना कैंपस में बिना अनुमति लिये फरियादियों से बयान लेने की बात कह जम कर भड़ास निकालने लगे. थानाध्यक्ष ने इस दौरान पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार भी किया. मौके पर मीडिया कर्मियों ने जब थानाध्यक्ष के इस रवैये को लेकर
आपत्ति जमायी तब खबर छपने के लिए आलाधिकारियों तक शिकायत की परवाह नहीं होने की बात कही. सूत्रों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले भी इस तरह के मामले में थानाध्यक्ष ने दूसरे राज्य को जा रहे मजदूरों को पकड़ कर ठेकेदार से वसूली की थी. बुधवार को भी शिकायत करने आये मजदूरों को मजदूरों के ठेकेदार से थाने में वसूली की बात तय हो चुकी थी.
लेकिन मीडिया कर्मियों को देखते ही उन्हें अपने सारे मनसूबे पर पानी फिरता नजर आया और मीडिया कर्मियों के सामने वरदी का धौंस दिखा कर मामले को रफा-दफा करना चाहा, लेकिन मीडिया कर्मियों ने जिले से दूसरे राज्यों में बड़े पैमाने पर मजदूर भेजने के काले कारोबार का खुलासा करने में पूरी निष्ठा का परिचय दिया. इस मामले में मीडिया की सजगता के कारण थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी. संघ ने थानाध्यक्ष के रवैये को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि मामले में चट्टानी एकता के साथ थानेदार के कारनामे को उजागर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










