नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक

Updated at : 27 Oct 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक

शेखपुरा : नशाखुरानी गिरोह का शिकार एक बार फिर एक युवक बन गया और होश में आ जाने के बावजूद उक्त युवक अभी भी कुछ भी बताने की हालत में नही है. जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि उक्त युवक नशे की हालत में किसी तरह लड़खड़ाते हुए सदर प्रखंड के धरमपुर गांव पहुंचा एवम् […]

विज्ञापन

शेखपुरा : नशाखुरानी गिरोह का शिकार एक बार फिर एक युवक बन गया और होश में आ जाने के बावजूद उक्त युवक अभी भी कुछ भी बताने की हालत में नही है. जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि उक्त युवक नशे की हालत में किसी तरह लड़खड़ाते हुए सदर प्रखंड के धरमपुर गांव पहुंचा एवम् फिर सड़क किनारे ही निढाल होकर पड़ा रहा. अहले सुबह ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वे लोग उस युवक को जगाने का प्रयास करने लगे.

इसी दौरान युवक की हालत देखकर ग्रामीणों को आभास हो गया कि उक्त युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया है. उक्त युवक को खिलायी गयी नशीली पदार्थ का असर इतना जबरदस्त था कि होश में आ जाने के बावजूद युवक मानो पूरी तरह नशे की हालत में ही हो और अपने बारे में कुछ भी बता पाने में पूरी तरह असमर्थ हो.

बहरहाल उस युवक को ग्रामीणों ने गांव में ही घंटों तक रखते हुए उसका इलाज भी कराया । परन्तु इसके बावजूद जब युवक कुछ भी बोलने में असमर्थ दिखा तो उन्होंने फिर पुलिस को इसकी सुचना दी।बहरहाल इस युवक के बारे में समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नही मिल पायी हैनिजी चिकित्सा संस्थान का बेटियों के लिए अनोखी पहल बेटियों के जन्म पर प्रसव और ऑपरेशन के लिए कोई शुल्क नहीं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन