रास्ता विवाद में पुजारी की पीट कर हत्या

शेखपुरा : शेखोपुरसराय थाने के मोहम्मदपुर गांव में रास्ते के विवाद में बुधवार की दोपहर 60 वर्षीय पुजारी नागेंद्र पांडेय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने गांव के ही नवलेश कुमार और उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया […]
शेखपुरा : शेखोपुरसराय थाने के मोहम्मदपुर गांव में रास्ते के विवाद में बुधवार की दोपहर 60 वर्षीय पुजारी नागेंद्र पांडेय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने गांव के ही नवलेश कुमार और उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गली में ईंट रख दिये जाने से रास्ता बंद हो जाने को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. इसी विवाद में बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये.
इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया. घटना के दौरान जम कर पथराव हुआ. नागेश्वर पांडेय पथराव में घिर गये और लगातार हमले के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हालांकि, परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गये, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पथराव में वृद्ध के सर में चोट आने से मौत होने की जानकारी मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




