जीजा के घर आयी प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

शेखपुरा : एक साल पुराने प्रेम को लेकर जब प्रेमी ने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर दी, तब ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर गांव के मंदिर में उनकी शादी करवा दी. बुधवार को हुई इस घटना में मंदिर के बाद प्रेमी युगल को न्यायालय में भी शादी की प्रक्रिया पूरी की. दरअसल भोजपुर जिले की […]
शेखपुरा : एक साल पुराने प्रेम को लेकर जब प्रेमी ने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर दी, तब ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर गांव के मंदिर में उनकी शादी करवा दी. बुधवार को हुई इस घटना में मंदिर के बाद प्रेमी युगल को न्यायालय में भी शादी की प्रक्रिया पूरी की. दरअसल भोजपुर जिले की खुशबू कुमारी बरुई गांव में अपने जीजा के घर अक्सर आया करती थी. इसी दौरान उक्त लड़की का जीजा के पडोसी से प्यार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी उक्त प्रेमिका की मांग में प्रेमी ने सिंदूर भर दिया था. लेकिन इस बार जब उसी घटना को दुहराया गया तब दोनों परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




