सिलाव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
Updated at : 20 Oct 2016 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

माहुरी के पथराटीला गांव में मचा हड़कंप सिलाव़ : स्थानीय प्रखंड के माहुरी पंचायत के पथराटीला गांव में डायरिया से दर्जनों लोग पीडि़त है. सभी लोगों का इलाज सिलाव के झोला छाप डॉक्टर के यहां चल रहा है. इस गांव में ऐसा कोई घर नहीं है, जिसके घर के बच्चे, बुढ़े और औरत को सलाइन […]
विज्ञापन
माहुरी के पथराटीला गांव में मचा हड़कंप
सिलाव़ : स्थानीय प्रखंड के माहुरी पंचायत के पथराटीला गांव में डायरिया से दर्जनों लोग पीडि़त है. सभी लोगों का इलाज सिलाव के झोला छाप डॉक्टर के यहां चल रहा है. इस गांव में ऐसा कोई घर नहीं है, जिसके घर के बच्चे, बुढ़े और औरत को सलाइन नहीं चढ़ा गया हो. झोला छाप डॉक्टर स्लाइन चढ़ाने के नाम पर पैसा ले रहे हैं. इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वे जाकर छिड़काव करायेंगे और सभी लोगों को स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में इलाज की व्यवस्था करायेंगे.
फ्री दवा दिया जाता है, फिर भी लोग दूसरे जगहों पर इलाज के लिए चले जाते हैं और स्लाइन स्वास्थ्य केंद्र से मांगने आते है. उन्होंने बताया कि सिलाव स्वास्थ्य केंद्र में प्रति दिन दो सौ से अधिक मरीज को देखा जाता है. जबकि गांव के लोगों का कहना है कि गांव में अभी तक कोई डॉक्टर नहीं आये हैं. गांव के सीता पासवान, धूरी पासवान, संतोष कुमार, सारो कुमारी, ज्योति देवी, कंचन देवी, छोटी कुमारी, किरण कुमारी, सुलेखनी देवी, छोटु कुमार, नागेश्वर यादव,
डिकेंस कुमार, सपना कुमारी, सिवानी कुमारी, भुनेशर यादव, पिंकी कुमारी, विनोद ठाकुर, रोहित कुमार, गोपाल कुमार, मदन कुमार, गणेश कुमार, राजन कुमार, राजू कुमार, प्रेम कुमार, कुनती देवी का झोला झाप डॉक्टर द्वारा स्लाइन किया जा रहा है. पूरा गांव में हड़कंप मचा है. राष्ट्रीय जनता अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रमाशिष चौधरी ने बताया कि सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना देने के बावजूद भी अभी तक कोई डॉक्टर यहां नहीं आया है.
इलाज कराते डायरिया से पीड़ित मरीज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




