करंट लगने से मौत के बाद 15 घंटे तक पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा रहा महादलित का शव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : शेखपुरा के सिरारी ओपी अंतगर्त हसौड़ी गांव में शौच के लिए जा रही 40 वर्षीय महिला गुजुरवा देवी की करंट लगने से मौत हो गयी. मृत महिला के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए 15 घंटे इंतजार करना पड़ा. गौरतलब है कि महादलित परिवार की महिला गजुरवा देवी शौच के लिए जा रही थी […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शेखपुरा के सिरारी ओपी अंतगर्त हसौड़ी गांव में शौच के लिए जा रही 40 वर्षीय महिला गुजुरवा देवी की करंट लगने से मौत हो गयी. मृत महिला के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए 15 घंटे इंतजार करना पड़ा. गौरतलब है कि महादलित परिवार की महिला गजुरवा देवी शौच के लिए जा रही थी उसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
पोस्टमार्टम के लिए पीड़ित परिवार को 15 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. पीड़ित परिवार के रामबालक मांझी एवं ग्रामीण अशोक मांझी ने बताया कि बांस के जरिये बिजली का नंगा तार ले जाया गया था. ताड़ का ढ़मकोल गिरने से तार गिर गया. करंट लगने से महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ग्रामीणों ने इस मामले में मुआवजे की मांग की है. इधर सिविल सर्जन मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने उसे गंभीर मामला बताया है, साथ ही इसकी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










