सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी,जताया विरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिना उठाव के ही अक्तूबर माह का डीलर ने बांट दिया अनाज डीलर ने कूपन नहीं रहने का कारण बताया शेखपुरा : दशहरा पूजा की आड़ में जिले के डीलरों द्वारा घपले का एक बड़ा खेल सामने आया है. इस खेल में चार अक्तूबर से ही पीडीएस का खाद्यान वितरण किया गया है, जबकि आपूर्ति […]
विज्ञापन
बिना उठाव के ही अक्तूबर माह का डीलर ने बांट दिया अनाज
डीलर ने कूपन नहीं रहने का कारण बताया
शेखपुरा : दशहरा पूजा की आड़ में जिले के डीलरों द्वारा घपले का एक बड़ा खेल सामने आया है. इस खेल में चार अक्तूबर से ही पीडीएस का खाद्यान वितरण किया गया है, जबकि आपूर्ति विभाग से अभी जिले के कई पीडीएस विक्रेताओं ने अपनी खाद्यान का भी उठाव नहीं कराया है. जिले के चेबाड़ा प्रखंड के गडुआ गांव में मंगलवार को त्योहार और अक्तूबर के नाम पर अनाज का वितरण किया. इस दौरान डीलर ने सैकड़ों लोगों का चालू माह का कूपन भी ले लिया. इतना ही नहीं राशन कार्ड में भी अक्तूबर माह में राशन वितरण का विवरणी अंकित कर दिया. इस बाबत कार्डधाक व विकास मित्र रंजीत कुमार,पर्यतीया देवी,चुल्हाया मांझी, आशा देवी, ललिता देवी समेत अन्य लाभुकों ने बताया कि सितंबर माह में खाद्यान्न नहीं वितरण किया गया था.
डीलर विनय कुमार ने कूपन नहीं रहने के कारण वितरण नहीं होने की बात कही. जबकि कूपन मिलते ही चालू माह का खाद्यान चार अक्टूबर को बांट कर नया कूपन भी फाड़ कर ले गये. मौके पर ग्रामीण सुधीर कुमार ने कहा कि अक्टूबर माह का कूपन लेने का विरोध किया. इसकी सूचना भी बीडीओ को दी तब बीडीओ ने एमओ को भेजने की बात कहीं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उल्टे डीलर ने गांव में दलित टोले में घूमकर किसी को कुछ नहीं बोलने और राशन कार्ड नहीं देखाने की धमकी दी.
क्या है मामला
जिले में जनवितरण में पूरा अक्तूबर माह का खाद्यान्न कालाबाजारी का यह खेल आज नहीं है. लेकिन पहली बार इस मामले की तह तक पड़ताल की और हकीकत जब सामने आया तब चौंकाने वाले तथ्य सामने आये. दरअसल में सितंबर माह के खाद्यान्न का उठाव तो किया गया, लेकिन उसे वितरण नहीं किया गया. लेकिन डीलरों ने कूपन का अभाव बता कर राशन ही वितरण नहीं किया. जैसे ही दशहरा का पर्व आया तब सितंबर का बचा खाद्यान्न् चालू माह में बांट कर अक्तूबर माह का कूपन जमा लेकर लाभार्थियों को राशन कार्ड भी अक्तूबर माह में उठाव के लिए मेंटेन कर दिया.
डीलर ने लोगों को दी धमकी:
डीलर के कारनामे का खुलासा करने जब प्रभात खबर की टीम गडुआ के दलित टोले में पहुंच कर पूरे मामले में ग्रामीणों से पड़ताल की. इसके बाद महादलितों को धमकाया गया. इस वावत ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम धमकी के दौरान महादलितों को राशन से वंचित करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










