गैंग रेप पीड़ित छात्रा को पंचायत का अनोखा ऑफर, दो लाख लो, मुंह बंद रखो

शेखपुरा : जिले के अरियरी के महुली ओपी अंतर्गत चोढ दरगाह गांवरिश्ते को शर्मसार कर देनेवालीघटना सामने आयीहै. जानकारी के मुताबिक एक आठवींकक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अस्मत गांव के ही चाचा और भतीजे ने मिलकर लूट लीहै. दोनों ने मिलकर पहले छात्रा को अगवा किया और उसके बाद उसके साथ गैंग रेप जैसी […]
शेखपुरा : जिले के अरियरी के महुली ओपी अंतर्गत चोढ दरगाह गांवरिश्ते को शर्मसार कर देनेवालीघटना सामने आयीहै. जानकारी के मुताबिक एक आठवींकक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अस्मत गांव के ही चाचा और भतीजे ने मिलकर लूट लीहै. दोनों ने मिलकर पहले छात्रा को अगवा किया और उसके बाद उसके साथ गैंग रेप जैसी घटना को अंजाम दिया. मामले में पीड़िता की आबरू की कीमत पंचायत में दो लाख रुपये लगायी गयी है. वहीं दूसरी ओर पीड़िता छात्रा ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने चाचा अशोक साह और भतीजा सुजीत कुमार पर गैंग रेप का मामला दर्ज कराया है.
पंचायत का अनोखा फैसला
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद गांव में पंचायत लगाकर दबंगों द्वारा जबरन मामले को दबाया जा रहा है. पंचायत ने छात्रा के अस्मत की कीमत दो लाख रुपये तक किया है. पंचायत ने कहा है कि दो लाख रुपये लो और अपना मुंह बंद रखो. वहीं दूसरी ओर छात्रा ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है. महिला थानाध्यक्ष के मुताबिक छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
महिला थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि 16 वर्षीय छात्रा संध्या करीब साढ़े सात बजे शौच कर वापस लौट रही थी. इसी क्रम में संजय साह और उसके चाचा ने पहले छात्रा को जबरन खींचकर एक सुनसान मकान में ले गये और उसके साथ गैंग रेप किया. जब दो घंटे बाद परिजन खोजबीन के लिये निकले तब तक पीड़िता बदहवास अवस्था में अपने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




