एसडीपीओ की मौजूदगी में आरोपित महेंद्र साव . पहले भी चर्चे में रहे हैं हम के नेता

Updated at : 27 Sep 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीपीओ की मौजूदगी में आरोपित महेंद्र साव  . पहले भी चर्चे में रहे हैं हम के नेता

शेखपुरा : छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना में आरोपित व हम पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र साव को लेकर सोमवार के दिन भी मामला सुर्खियों में रहा. इस मामले में आरोपित से जुड़े एक मामले ये भी सामने आये हैं कि आरोपित का आलीशान मकान एक रिहायसी इलाके में रहते […]

विज्ञापन

शेखपुरा : छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना में आरोपित व हम पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र साव को लेकर सोमवार के दिन भी मामला सुर्खियों में रहा. इस मामले में आरोपित से जुड़े एक मामले ये भी सामने आये हैं कि आरोपित का आलीशान मकान एक रिहायसी इलाके में रहते हुए भी किरायेदार का मोहताज रहता था.

जो किरायेदार इनके मकान में आते, आने के कुछ दिन बाद मकान खाली करने की जल्दी में रहते थे. इस दौरान कोई भी किरायेदार या किराया या अन्य कोई विवाद आज तक सामने नहीं आया, लेकिन इनकी हरकतों से किरायेदार परेशान रहते थे. स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले चार-पांच सालों में किरायेदारों का आना-जाना लगा रहने के कारण आरोपित पहले भी काफी चर्चा में रहते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन