बिहार : शेखपुरा HAM के जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार

Updated at : 26 Sep 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शेखपुरा HAM के जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार

शेखुपरा : बिहार के शेखपुरा में हम के जिलाध्यक्ष महेंद्र साव पर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को महेंद्रसावको गिरफ्तारकर लिया है. इस मामले में पीड़ित परिवार ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर […]

विज्ञापन

शेखुपरा : बिहार के शेखपुरा में हम के जिलाध्यक्ष महेंद्र साव पर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को महेंद्रसावको गिरफ्तारकर लिया है. इस मामले में पीड़ित परिवार ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर एसडीपीओ अमित शरण ने प्रथम दृष्टया आरोप को सत्य करार दिया है.

जानकारी के मुताबिक टॉउन थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के पीछे एक किराये के मकान में पीड़ित परिवार कुछ दिनों से रह रहा है. वहीं आरोपी महेंद्र साव का भी घर है. घटना उस वक्त की है जब शनिवार को दोपहर पीड़ित बच्ची अपने मामा के घर जा रही थी. तभी आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की.

करीब चार घंटे बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. इसकी भनक मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ ने हम पार्टी के नेता को जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष महेंद्र साव को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन