लाभुकों में मची आपाधापी
Updated at : 21 Sep 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश . पुलिस व दंडाधिकारी की तैनाती के बीच कूपन का वितरण शुरू शेखपुरा : जिले में राशन- केराेसिन कूपन योजना के तहत मंगलवार को कूपन वितरण के पहले दिन ही नगर पर्षद से लेकर पंचायत मुख्यालयों में भारी आपाधापी दिखी. इस दौरान दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस […]
विज्ञापन
निर्देश . पुलिस व दंडाधिकारी की तैनाती के बीच कूपन का वितरण शुरू
शेखपुरा : जिले में राशन- केराेसिन कूपन योजना के तहत मंगलवार को कूपन वितरण के पहले दिन ही नगर पर्षद से लेकर पंचायत मुख्यालयों में भारी आपाधापी दिखी. इस दौरान दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस स्थिति की संभावनाओं को लेकर नगर पर्षद ने पहले ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया था. हालांकि कर्मियों की कमी के कारण कूपन वितरण में लाभुकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.
कूपन वितरण को लेकर नगर पर्षद कार्यालय में आधा दर्जन से अधिक टेबल की व्यवस्था थी. महिलाओं और पुरुषों का अलग–अलग काउंटर बनाये गये थे. कूपन वितरण के पहले दिन ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालयों तक भारी भीड़ से अफरा-तफरी की स्थिति रही. इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि 28 सितंबर तक कूपन वितरण कार्य कराया जाना है. भारी भीड़ के कारण सभी जगहों पर वितरण काउंटर को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है. जिले में कूपन वितरण को लेकर काफी अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों ने कूपन नहीं मिलने की भी शिकायत अधिकारियों से की है.
647 कार्डधारियों को नोटिस, रद्द होगा कार्ड
नगर पर्षद में भीड़ संभालते कर्मी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




