बच्चों के मूल्यांकन की तैयारियां तेज

Updated at : 21 Sep 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के मूल्यांकन की तैयारियां तेज

शेखपुरा : प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के नामांकित बच्चों के मूल्यांकन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. मूल्यांकन के लिए प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, सिलेबस आदि की प्रति यहां पहुंच गयी है और अब इसे जिले के सभी विद्यालयों में भेजने का काम शुरू किया गया है. दो दिनों के अंदर सभी विद्यालयों में […]

विज्ञापन

शेखपुरा : प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के नामांकित बच्चों के मूल्यांकन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. मूल्यांकन के लिए प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, सिलेबस आदि की प्रति यहां पहुंच गयी है और अब इसे जिले के सभी विद्यालयों में भेजने का काम शुरू किया गया है. दो दिनों के अंदर सभी विद्यालयों में यह मूल्यांकन सामग्री पहुंचाने को कहा गया है.

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए और दूसरी मध्य विद्यालयों के लिए पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए मूल्यांकन सामग्री भेजी गयी है. गौरतलब है कि सरकार के नये मानकों के तहत स्कूलों में नामांकित बच्चों के पठन-पाठन का मासिक मूल्यांकन के अलावा अर्धवार्षिक और वार्षिक मूल्यांकन करना अनिवार्य बना दिया गया था.

इस मूल्यांकन में शामिल नहीं होनेवाले बच्चों को अगले वर्ग में प्रवेश नहीं मिल पायेगा. इसलिए इस बार किये जा रहे मूल्यांकन कार्य का महत्व कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. इस मूल्यांकन कार्य की सफलता के लिए शिक्षक, प्रधानाध्यापक से लेकर संकुल संसाधन समन्वयक व प्रखंड संसाधन समन्वयक को भी कई दौर का प्रशिक्षण दिया गया. शिक्षा विभाग द्वारा इस मूल्यांकन कार्य को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन