बिंद व हरनौत के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का वेतन हुआ बंद

Updated at : 19 Sep 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिंद व हरनौत के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का वेतन हुआ बंद

बिहारशरीफ : सरकार के सात नि›यों के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू होने वाले कुशल युवा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा डीएम ने की. युवाओं के कौशल विकास के लिये प्रखंड स्तर पर तैयार किये जा रहे कौशल विकास केंद्र के निर्माण की समीक्षा बैठक स्थानीय हरदेव भवन में की गयी. श्रम […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सरकार के सात नि›यों के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू होने वाले कुशल युवा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा डीएम ने की. युवाओं के कौशल विकास के लिये प्रखंड स्तर पर तैयार किये जा रहे कौशल विकास केंद्र के निर्माण की समीक्षा बैठक स्थानीय हरदेव भवन में की गयी. श्रम विभाग के पदाधिकारी के साथ-साथ बैठक में डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि हर हाल में 21 सितंबर तक पूरी तरह तैयार कर लें.

कार्य की उदासीनता पर बिंद और हरनौत के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया गया. डीडीसी कुंदन कुमार ने कहा कि अप्रोच रोड बनाने में जहां दिक्कत हो बीडीओ से संपर्क करें. डीडीआरसी के नोडल अफसर वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू को बनाया गया है. डीडीआरसी व परामर्श केंद्र के निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए 21 सितंबर तक सभी कार्य पूरा कराये. 20 सितंबर को केएसटी कॉलेज में मल्टीपरपस सहायकों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इस मौके वरीय डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश कुमार,डीआइओ आलोक नंदन, कार्यपालक अभियंता भवन रामइकबाल साह,कार्यपालक अभियंता विद्युत जयशंकर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा,एसडीओ सुधीर कुमार आदि मौजूद थे.

स्कूली छात्रा की मौत
सिलाव. नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा मोड़ पर बिट्टू राम की आठ वर्षीया पुत्री कशिश कुमारी की मौत शनिवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह पढ़ने के लिए जा रही थी. उसी दरम्यान सड़क पार करते समय अचानक राजगीर से बिहारशरीफ की ओर जा रही बोलेरो ने कुचल दिया. नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बतायी कि बच्ची के पिता गिरियक के निकट विजयनगर का रहने वाला है, जो वर्तमान में बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से नालंदा मोड़ पर ही किराये के मकान में रह रहा है.
अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन