एक हजार के नजराने की खातिर घंटे भर रुका रहा पोस्टमार्टम

शेखपुरा : हाल में शुरू जिले का पोस्टमार्टम गृह में मृतक के आश्रितों से भी स्वीपर के द्वारा एक हजार रुपये का नजराना वसूला जा रहा है. आलम यह है कि गुरुवार को अरियरी के महुली बाजार में विद्युत स्पर्शाघात की घटना में जिस गरीब महादलित की मौत हुई. उसी मृतक का शव एक घंटे […]
शेखपुरा : हाल में शुरू जिले का पोस्टमार्टम गृह में मृतक के आश्रितों से भी स्वीपर के द्वारा एक हजार रुपये का नजराना वसूला जा रहा है. आलम यह है कि गुरुवार को अरियरी के महुली बाजार में विद्युत स्पर्शाघात की घटना में जिस गरीब महादलित की मौत हुई. उसी मृतक का शव एक घंटे तक इसलिए पोस्टमार्टम गृह में पड़ा रहा. क्योंकि वहां तैनात स्वीपर को एक हजार रुपये का नजराना नहीं दिया जा सका.
इस बाबत अरियरी के वरूणा गांव निवासी मृतक कुंदन मांझी के भाई मंगल मांझी ने बताया कि पोस्टमार्टम गृह में शव को चीरने के नाम पर स्वीपर विपिन कुमार हजार रुपये की मांग कर रहे थे. लेकिन रुपये नहीं होने के कारण करीब एक घंटे तक गिड़गिड़ाते रहे आखिरकार मौके पर सदर अस्पताल कर्मी सुधांशु प्रसाद की पहल पर बिना रुपये दिये ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सकी. इधर स्वीपर विपिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए यहां किसी तरह का मानदेय की व्यवस्था नहीं है, जबकि उन्हें मुंगेर पोस्टमार्टम में प्रशिक्षण भी दिलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




