अरियरी प्रखंड कार्यालय में जलजमाव .
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जगह-जगह नाले और गलियों में गंदगी का अंबार एकंगरसराय : स्थानीय प्रखंड के मंडाछ गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित है. प्रशासन के अनदेखी के कारण इस गांव में रहने वाले लोग अभी भी बाढ़ का देश झेल रहे है. मंडाछ पंचायत के मंडाछ गांव के लोगों ने बताया कि बाढ़ आने […]
विज्ञापन
जगह-जगह नाले और गलियों में गंदगी का अंबार
एकंगरसराय : स्थानीय प्रखंड के मंडाछ गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित है. प्रशासन के अनदेखी के कारण इस गांव में रहने वाले लोग अभी भी बाढ़ का देश झेल रहे है. मंडाछ पंचायत के मंडाछ गांव के लोगों ने बताया कि बाढ़ आने से निचले टोला के घरों में पानी घुस गया. इस प्रभाव अब पड़ रहा है. नाले -गली में गंदगी का अंबार लगा है. पशु के लिए चारे का अभाव है. लोग दूसरे गांव से चारा लाकर जानवर को खिला रहे हैं.
चारा के अभाव में अधिकांश किसान अपने मवेशी को औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इस संबंध में मंडाछ गांव निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या असुरक्षित माहौल का है. बरछी बिगहा से लाला बिगहा तक दोनों ओर फल्गु नदी के तटबंध की मरम्मत कराई जाये तभी मंडाछ, राढ़ील, पुलपर, गोनाई बिगहा, फरकुसराय गांव के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा मिल सकता है.
वहीं ब्रजकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिन जगहों पर नदी टूटी थी और बांध बनाया गया था. उसे और मजबूत बनाने की जरूरत है. राजेश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग के डीडीटी छिड़काव कर खानापूर्ति कर दी. गांवों में अभी भी गंदगी का अंबार है. फिर भी स्वास्थ्य विभाग का दर्शन दुर्लभ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










