ePaper

बिहार : लोन दिलाकर नौकरी के नाम पर कर ली सात लाख की ठगी

Updated at : 06 Sep 2016 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : लोन दिलाकर नौकरी के नाम पर कर ली सात लाख की ठगी

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के अपीलीय प्राधिकार में कार्यरत लिपिक ने पहले लोन दिलाया इसके बाद नौकरी के नाम पर सात लाख की ठगी कर ली. भागलपुर मिर्जा घाट के पीड़ितों ने डीएम को आवेदन सौप कर न्याय की गुहार लगाई है. भागलपुर निवासी ठग के शिकार मनीष कुमार एवं अभय कुमार ने […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के अपीलीय प्राधिकार में कार्यरत लिपिक ने पहले लोन दिलाया इसके बाद नौकरी के नाम पर सात लाख की ठगी कर ली. भागलपुर मिर्जा घाट के पीड़ितों ने डीएम को आवेदन सौप कर न्याय की गुहार लगाई है. भागलपुर निवासी ठग के शिकार मनीष कुमार एवं अभय कुमार ने बताया कि खुद को आरडीडीइ मुंगेर का रिश्तेदार बताकर पियूष कुमार ने करीब तीन साल पहले नियोजित शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर क्रमश: तीन लाख एवं चार लाख की ठगी कर ली.

अभय ने बताया कि पैसे नहीं थे तब आरोपी लिपिक ने बैंक से लोन भी दिलाया. इसके बाद काफी दबाब के बाद रुपये लौटाने के नाम पर चेक भी दिया. लेकिन खाते में राशि नहीं रहने के कारण चेक बांस कर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन