उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated at : 06 Sep 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. राशन के वितरण में मनमानी का आरोप डीलर पर मनमानी का लगाया आरोप हिलसा : राशन केरोसिन में अवैध वसूली का विरोध करने पर डीलर के द्वारा उपभोक्ताओं को गाली गलौज किये जाने से गुस्साये सैकड़ों महिला पुरुष उपभोक्ता सोमवार को अनुमंडलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया. […]
विज्ञापन
विरोध. राशन के वितरण में मनमानी का आरोप
डीलर पर मनमानी का लगाया आरोप
हिलसा : राशन केरोसिन में अवैध वसूली का विरोध करने पर डीलर के द्वारा उपभोक्ताओं को गाली गलौज किये जाने से गुस्साये सैकड़ों महिला पुरुष उपभोक्ता सोमवार को अनुमंडलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया. मामला हिलसा प्रखंड के जुनियार गांव की है. उपभोक्ताओं ने डीलर पर आरोप लगाया है कि महीनों से राशन किरासन में धांधली किया जा रहा है. राशन किरासन दोनों में विक्रेता अवध किशोर प्रसाद के द्वारा सरकारी दर से ज्यादा वसूली किया जाता है. सोमवार को कुछ महिला उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली दुकान पर राशन किरासन लाने के लिए पहुंची, जहां डीलर के द्वारा प्रति 25 रुपये लीटर की दर से किरासन दिया गया.
वह भी दो लीटर के जगह पौने दो लीटर ही दिया गया. एक तो अवैध वसूली ऊपर से माप कम दिया जा रहा है. जब इसका विरोध किया तो डीलर अवध किशोर प्रसाद ने न सिर्फ गाली ग्लौज करने लगे बल्कि कहीं शिकायत करने पर कुछ कर देने की धमकी दिया. डीलर के इस मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा और सैकड़ों महिला पुरुष उपभोक्ताओं ने अनुमंडलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया और डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को राशन किरासन उचित दर पर दिलाने की मांग पत्र एसडीओ को सौंपा. इस मामले में एसडीओ अजीत कुमार सिंह ने प्रदर्शकारी उपभोक्ताओं को कहा कि माले की जांच कर आरोप सत्यता होने पर डीलर के खिलाफ जरूर कार्रवाई किया जायेगा. इस प्रदर्शन में वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार, पिंकी देवी, चंचला देवी, अनीता कुमारी, कमला देवी, अरुण रविदास, पंकज यादव, कौशलिया देवी, गुडि़या कुमारी, चंदन कुमार, मालती देवी, विजय कुमार, लखपतिया देवी, लैलून देवी, पविता देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




