शराब के बाद अब मादक पदार्थों पर नकेल

Updated at : 06 Sep 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के बाद अब मादक पदार्थों पर नकेल

शेखपुरा : शराबबंदी के बाद अब पुलिस मादक पदार्थों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है. राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद मादक पदार्थ जैसे गांजा,भांग,अफीम आदि शराब का विकल्प बनने के आशंका के बाद यह तैयारी शुरू की गयी है. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन […]

विज्ञापन

शेखपुरा : शराबबंदी के बाद अब पुलिस मादक पदार्थों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है. राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद मादक पदार्थ जैसे गांजा,भांग,अफीम आदि शराब का विकल्प बनने के आशंका के बाद यह तैयारी शुरू की गयी है. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यशाला में यहां एसपी राजेंद्र कुमार भील,डीएसपी राजकिशोर सिंह, एसडीपीओ अमित शरण सहित सभी पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद थे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रहे नन-बैंकिंग कंपनी पर भी नकेल कसने के लिए बताये गये. पुलिस को जिला में संचालित ऐसे सभी नन बैंकिंग आर्थिक संस्थानों के कार्यशैली पर पैनी नजर रखने को कहा गया है. जिला में संचालित नन-बैंकिग सेबी या आरबीआइ से मान्यता प्राप्त है
या नहीं तथा वे इन संस्थाओं के गाइड लाइन का पालन करते हैं या नहीं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये टिप्स की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि मादक पदार्थों की जिले में कहीं भी खेती होने पर उसे तुरंत दल-बल के साथ पहुंच कर नष्ट करें तथा इस मामले में गिरफ्तार लोगों पर स्पीडी ट्रायल चला कर सजा करावे. मादक पदार्थ के तहत पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों की मात्रा के अनुसार सजा के प्रावधान के बारे में बताया गया.
वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में मादक पदार्थों के लिए बने अधिनियम के प्रावधानों के सभी बारीकियों से पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया व गांजा और अफीम आदि के खेती पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया. एसडीपीओ ने बताया कि जिले में गांजा के अलावा अन्य मादक पदार्थों का चलन नहीं के बराबर है.
परंतु मुख्यालय के दिशा-निर्देश में अब पुलिस द्वारा सख्ती से काम करने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन