घाटकुसुम्भा में डूबने से छात्र समेत तीन की मौत

Updated at : 01 Sep 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
घाटकुसुम्भा में डूबने से छात्र समेत तीन की मौत

शेखपुरा : बाढ़ और जलजमाव क्षेत्र घोषित करने की पहेली में उलझे घाटकुसुम्भा प्रखंड की दो अलग- अलग घटनाओं में 12 वर्षीय छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. दो के शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि तीसरे गागौर गांव निवासी 12 वर्षीय छात्र के शव की गोताखोरों की टीम तलाश रही […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बाढ़ और जलजमाव क्षेत्र घोषित करने की पहेली में उलझे घाटकुसुम्भा प्रखंड की दो अलग- अलग घटनाओं में 12 वर्षीय छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. दो के शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि तीसरे गागौर गांव निवासी 12 वर्षीय छात्र के शव की गोताखोरों की टीम तलाश रही है.

मंगलवार की इस घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा मचाया. हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने के लिए डीडीसी निरंजन कुमार झा और पुलिस अधिकारियो को हस्तक्षेप करना पड़ा. इस घटना में दो मृतकों की लाश बरामद कर ली गयी है. मंगलवार को दोपहर बाद अकरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ बालदेव महतो और बेलौनी गांव

घाटकुसुम्भा में डूबने से…
की घटना में नालंदा जिले की बारहों गांव नवासी उपेंद्र राम की पत्नी 35 वर्षीय सुनैना देवी की शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि इस घटना में गगौर गांव निवासी सुधीर महतो के पुत्र रोहन का शव करीब दो घंटे की तलाश के बाद बरामद किया जा सका . बेलौनी गांव की घटना में मृतक सुनैना के भाई ने बताया कि रक्षाबंधन में वह राखी बांधने आयी थी. इसी दरमियान बाढ़ के कारण वह रुक गयी थी. सुबह लगभग 10 बजे वह दलान से मवेशी का चारा लाने जा रही थी. इसी क्रम में सड़क से फिसल कर वह गड्ढे में जा गिरी. इसकी खबर जब घर में लगी, तब छोटी बहन चुनचुन देवी ने भी डूबती बहन को बचाने के लिए पानी छलांग लगा दी. लेकिन, वह भी जब डूबने लगी, तब दर्जनों ग्रामीण पानी में महिला की जान बचाने कूद पड़े. बहन को बचाने गयी चुनचुन को तो ग्रामीणों ने सही सलामत बाहर निकाल लिया, लेकिन सुनैना की स्थिति गंभीर देखी गयी .ग्रामीण अमर कुमार ने बताया कि इस दौरान नाव नहीं रहने के कारण पीडिता को तैर कर ग्रामीणों सड़क मार्ग तक लाया .जबतक अस्पताल पहुचते तब तक बुत देर हो चुकी थी. इस मौके पर सदर अस्पताल में ही ग्रामीणों ने मुआवजे और नाव की व्यवथा नहीं करने में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी की जाहिर की .वहीं, दूसरी घटना अकरपुर गांव के समीप तब हुई, जब स्थानीय निवासी मृतक बालदेव महतो उक्त छात्र को क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को पानी की तेज धार को पार करा रहे थे. इसी दरमियान वहीं मवेशी चारा रहे बालदेव महतो पानी की तेज धार को पार कराने के दौरान छात्र के साथ बह गये. हालांकि, इसके पूर्व मृतक ने एक महिला को भी उस पानी की धार को पार कराया था. इधर मृतक महिला के भाई रामप्रवेश राम और राजद प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राम नरेश यादव ने आरोप लगाया कि कई बार फोन करने के बाद भी डीएम ने फोन नहीं उठाया गया. इस बड़ी अनदेखी को लेकर सरकार को भी पत्र लिखा जायेगा. घटना को लेकर संपर्क करने पर डीएम ने मोबइल पर कोई जबाव नहीं दिया . इधर, एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि प्रावधान के मुताविक मुआवजे और राहत की कार्रवाई की जायेगी.
परिजनों का सदर अस्पताल में हंगामा
तीन घंटे की तलाश के बाद मिली 12वर्ष के छात्र का शव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन