पौरा माऊर नहर में उतरा सकरी का पानी, राहत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर में छपी खबर पर हुई पहल जब तक जागे अधिकारी हो चुकी थी देर पानी-पानी के लिए तरस रहे किसान सुखाड़ से नहीं मिली राहत शेखोपुरसराय : जिले के पिमी छोर पर बसा शेखोपुर सराय प्रखंड आज भी सूखाड़ की चपेट में नहीं निकल सका है. प्रभात खबर में छपी खबर पौरा माउर […]
विज्ञापन
प्रभात खबर में छपी खबर पर हुई पहल
जब तक जागे अधिकारी हो चुकी थी देर
पानी-पानी के लिए तरस रहे किसान सुखाड़ से नहीं मिली राहत
शेखोपुरसराय : जिले के पिमी छोर पर बसा शेखोपुर सराय प्रखंड आज भी सूखाड़ की चपेट में नहीं निकल सका है. प्रभात खबर में छपी खबर पौरा माउर नहर में नहीं उतरा सकरी नदी का पानी की खबर के बाद पौरा छिलका तो खोला गया. अधिकारी जब तक जागे तब तक बहुत देर हो चुका था. प्रशासनिक लापरवाही के रूप में हुई चुक से किसान बेबस नजर आ रहे है. आगे कुछ दिखायी नहीं दे रहा है.
इसका मुख्य कारण जिस समय सकरी नदी में पानी का दबाव था. उस समय अधिकारी सोये थे, लेकिन जब पानी का दबाव कम हुआ तब छिलका खोला गया. नदी का शटर को समय रहते सिर्फ उठा देने से आज प्रखंड वासियों को ये दिन देखने को नहीं मिलता. प्रभात खबर ने समाचार के माध्यम से प्रकाशित कर अधिकारी को जगाने की प्रयास की. अधिकारी भी जागे पौरा माउर नहर का शटर भी खुला पर कुछ ही घंटे में सकरी नदी में पानी नहीं रहने के कारण नहर पानी के आभाव में किसान के खेत में पानी पहुंचाने से किसान के खिले चेहरे पर पानी फिर गया. प्रखंड के हजारों एक में लगा धान बरबादी के कगार पर आ गया है. इस प्रखंड में सूखाड़ का संकट छाने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










