नाव देने में आनाकानी का आरोप

शेखपुरा : बाढ़ की आपदा में अपने ही क्षेत्र का जायजा लेने निकले प्रखंड प्रमुख अवधेश सिंह को उनके ही प्रखंड में नाव के लिए फजीहत उठानी पड़ी. इस दौरान सत्ता धारी दल राजद की टीम भी टाल क्षेत्र का भ्रमण करने निकले थे. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि दो दिन पहले ही भ्रमण कार्यक्रम […]
शेखपुरा : बाढ़ की आपदा में अपने ही क्षेत्र का जायजा लेने निकले प्रखंड प्रमुख अवधेश सिंह को उनके ही प्रखंड में नाव के लिए फजीहत उठानी पड़ी. इस दौरान सत्ता धारी दल राजद की टीम भी टाल क्षेत्र का भ्रमण करने निकले थे. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि दो दिन पहले ही भ्रमण कार्यक्रम की सूचना दी गयी थी.अंचलाधिकारी को नाव व्यवस्था की जिम्मेवारी दी गयी थी. सोमवार की सुबह भी नाव उपलब्ध होने की सूचना भी दी गयी थी.
लेकिन जब भ्रमण के लिए गुडेरा गांव पहुचे तब वहां नाव नहीं उपलब्ध था. इस दौरान जब अंचलाधिकारी से जानकारी ली गयी तब नाव नहीं उपलब्ध होने की बात कही गयी.घंटों इंतजार के बाद जब प्रखंड मुख्यालय पहुंचे तब नाव पर प्याज और गल्ला ढोया जा रहा था.इस मामले में जब पड़ताल की गयी तब चौकाने वाले वाले मामले सामने आये .किसी नाविक को आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया
.ऐसे में खुद बाढ़पीड़ित नाविक के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.प्रखंड में पानी से घिरे गांव को यातायात सुविधा के नाम पर नाव संचालन और के लिए कोई मापदंड नहीं है.अधिकारी की मंशा इसमें गोल माल करने की प्रतीत हो रही है.इस मौके पर जब राजद के प्रांतीय नेता विजय सम्राट ने हस्तक्षेप किया तब नाव को उपलब्ध कराया गया. लोगों ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का जायजा भी लिया.इस मौके पर उपप्रमुख बिनोद राम,उपेंद्र राम,राजद के ईश्वर कुमार,बबलू यादव,समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




