पानापुर में पलटी नाव, हताहत नहीं

Updated at : 24 Aug 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
पानापुर में पलटी नाव, हताहत नहीं

प्रशासन से राहत पहुंचाने की मांग तेज लहरों के कारण नाव पलटी शेखपुरा : घाट कोसुम्भा प्रखंड के पानापुर में नाव पलट जाने से लगभग एक दर्जन लोग डूबने-उतराते नदी पार किया. निजी नाव से पानापुर के लगभग एक दर्जन लोग लखीसराय आवश्यक काम से बाजार करने जा रहे थे. इसपर पांच महिलाएं भी सवार […]

विज्ञापन

प्रशासन से राहत पहुंचाने की मांग

तेज लहरों के कारण नाव पलटी
शेखपुरा : घाट कोसुम्भा प्रखंड के पानापुर में नाव पलट जाने से लगभग एक दर्जन लोग डूबने-उतराते नदी पार किया. निजी नाव से पानापुर के लगभग एक दर्जन लोग लखीसराय आवश्यक काम से बाजार करने जा रहे थे. इसपर पांच महिलाएं भी सवार थी.
अभी नाव हरोहर नदी के प्राणपुर तथा जितयारपुर गांव के बीच पहुंची थी कि बीच नदी में नाव पलट गया. नाव पलटने के बाद लोग जैसे-तैसे तैर कर किनारा पकड़ा.
हालांकि नाव पलटने से किसी नुकसान की खबर नहीं है. परंतु लोगों के मोबाइल सेट तथा रुपया नदी में बह गये. नदी से पार होने के बाद दिन भर लोगों के मोबाइल बंद हो गये या खराब हो गये हैं. पानापुर के शंकर प्रसाद ने बताया कि तेज हवा के कारण नदी में लहरें उठने के कारण नाव बीच नदी में पलट गया.
उन्होंने बताया कि निजी नाव के पलट जाने के बाद अब कोई नाव नदी पार करवाना नहीं चाहता है. इसलिए पीडीएस का किरासन तेल भी नहीं आ पा रहा है. सरकारी नाव या सरकारी स्तर पर कोई राहत अभी इन बाढ़ से घिरे लोगों को नहीं मिल पा रही है. उधर घाट कोसुम्भा गांव निवासी जदयू के मनोज राम ने भी जिला प्रशासन से राहत पहुंचाने की मांग की है. उन्होंने जिला प्रशासन से पके-पकाया भोजन के अलावा तिरपाल और प्लास्टिक की शीट वितरण करने की भी मांग की है.
उन्होंने बताया कि हरोहर नदी के उफान के कारण प्रखंड क्षेत्र का बहुत बड़ा भू-भाग जलमग्न हो गया है. खेत में लहलहाती मक्का, धान आदि की फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी है, जिससे किसानों की कमर टूट गयी है और अब बाढ़ की आपदा से लोग घरों में दुबकने को मजबूर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन