छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य .
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
टॉप 10 प्रतिभागियों को किया सम्मानित शेखपुरा : वीआइपी रोड स्थित एटेक्स कंप्यूटर सेंटर में आयोजित कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता में कामयाबी पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम देने वाले टॉप 10 प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि कुछ अन्य को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. संस्था […]
विज्ञापन
टॉप 10 प्रतिभागियों को किया सम्मानित
शेखपुरा : वीआइपी रोड स्थित एटेक्स कंप्यूटर सेंटर में आयोजित कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता में कामयाबी पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम देने वाले टॉप 10 प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि कुछ अन्य को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. संस्था में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा के बगैर छात्र-छात्राओं को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना बिल्कुल ही नामुमकिन सा है. उन्होंने प्रतियोगिता के मार्ग पर आगे बढ़ना बिल्कुल ही नामुमकिन सा है.
उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत की बदौलत अपना लक्ष्य हासिल करने के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं के निखार में अहम भूमिका निभाती है. मौके पर निदेशक मनीष ने टॉप 10 प्रतिभागियों में सुमित, अतुल सानंद, साहिला निगार, अंजन, रश्मि, नसरीन प्रवीण, श्रुति कुमारी, अंजना, प्रियंका एवं रोहित को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर मौजूद भीड़सफल छात्र-छात्राओं की हौसलाफजाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










