ऋण संबंधी मामलों का निबटारा

शेखपुरा : अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय प्रदान करना ही लोक अदालत का उद्देश्य है. लोक अदालत के आयोजन पर बैंक तथा प्रशासन के लोग इतनी तत्परता से लोगों की समस्या के समाधान के लिए उपस्थित हुए है. यह हमारे मजबूत लोकतंत्र की महत्ता है. जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन […]
शेखपुरा : अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय प्रदान करना ही लोक अदालत का उद्देश्य है. लोक अदालत के आयोजन पर बैंक तथा प्रशासन के लोग इतनी तत्परता से लोगों की समस्या के समाधान के लिए उपस्थित हुए है. यह हमारे मजबूत लोकतंत्र की महत्ता है. जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के अवसर पर ये उद्गार व्यक्त किये.
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव,सीजेएम नरेंद्र कुमार तिवारी, एसीजेएम देशमुख, एसडीजेएम राजीव रंजन सिंह, मुंसिफ रंजीत कुमार के साथ-साथ जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रमौलेश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष मो. शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे. लोक अदालत के आयोजन में जिले भर के बड़ी संख्या में लोग आये हुए थे. उद्घाटन समारोह में ही विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण संबंधी मामलों में दिये जाने वाले रियायत की जानकारी लोगों को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




