प्रोन्नति मामले में डीपीओ के चैंबर में शिक्षकों का हंगामा

शेखपुरा : डीपीओ कार्यालय में नाराजगी का मामला तुल पकड़ने लगा है. इस मामले में प्रोन्नति कमेटी के सदस्य डीपीओ लेखा राम बहादुर ने भी इस प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवार खड़े किये हैं. शनिवार को इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु प्रसाद सिंधु व अन्य नेताओं ने डीपीओ स्थापना के […]
शेखपुरा : डीपीओ कार्यालय में नाराजगी का मामला तुल पकड़ने लगा है. इस मामले में प्रोन्नति कमेटी के सदस्य डीपीओ लेखा राम बहादुर ने भी इस प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवार खड़े किये हैं. शनिवार को इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु प्रसाद सिंधु व अन्य नेताओं ने डीपीओ स्थापना के चेंबर में घुस कर जम कर हंगामा मचाया.
हंगामे के बीच जहां जिला शिक्षा अधिकारी मो. तकीउद्दीन को अपने कार्यालय से निकल कर जाना पड़ा. वहीं दूसरी और विवाद को शांत कराने में टाउन थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक विपिन कुमार, सत्येंद्र कुमार चौधरी, मो. तनवरी परवेज, जावेद अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




