दुबारा मध्याह्न भोजन मांगे जाने पर छात्रों को पीटा

नावानगर : शनिवार को छात्रों को दुबारा मध्याह्न भोजन मांगना काफी महंगा पड़ गया. विद्यालय के हेडमास्टर को छात्रों की यह मांग इतनी नागवार गुजरी कि थाली में खाना देने के बजाय छात्रों की पिटाई कर दी. कमरे में बंद कर लाठी से पूरे दो दर्जन छात्रों की पिटाई की गयी़ यह मामला मध्य विद्यालय […]
नावानगर : शनिवार को छात्रों को दुबारा मध्याह्न भोजन मांगना काफी महंगा पड़ गया. विद्यालय के हेडमास्टर को छात्रों की यह मांग इतनी नागवार गुजरी कि थाली में खाना देने के बजाय छात्रों की पिटाई कर दी. कमरे में बंद कर लाठी से पूरे दो दर्जन छात्रों की पिटाई की गयी़ यह मामला मध्य विद्यालय भरौली का है.
विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्र आक्रोशित हो उठे और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल पर पथराव किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. इस घटना के बाद छात्रों के परिजनों ने नावानगर थाने में हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय भरौली के छात्रों ने रसोइया से दुबारा खाना मांगा, जिसके बाद इसकी सूचना हेडमास्टर को दी गयी. खाना नहीं मिलने पर छात्र ये कहने लगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




