17 महादलित टोलों में बनेगा सार्वजनिक शौचालय

Updated at : 12 Aug 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
17 महादलित टोलों में बनेगा सार्वजनिक शौचालय

नप की बैठक में मुख्य मार्गों में तीन सौ एलइडी लगाने का भी निर्णय . शेखपुरा : स्वच्छ भारत मिशन योजना की मुख्य धारा से अब महादलित परिवारों को भी जोड़ा जायेगा. इसके लिए नगर परिषद् के सभी 27 में से 17 वार्डों के महादलित टोलों को प्राथमिकता के आधार पर चयन की स्वीकृति प्रदान […]

विज्ञापन

नप की बैठक में मुख्य मार्गों में तीन सौ एलइडी लगाने का भी निर्णय .

शेखपुरा : स्वच्छ भारत मिशन योजना की मुख्य धारा से अब महादलित परिवारों को भी जोड़ा जायेगा. इसके लिए नगर परिषद् के सभी 27 में से 17 वार्डों के महादलित टोलों को प्राथमिकता के आधार पर चयन की स्वीकृति प्रदान की गयी. नगर पर्षद की मुख्य पार्षद पिंकी देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पार्षदों ने उक्त 1 करोड़ 61 लाख 50 हजार रुपये की योजना पर अपनी सहमति देते हुए अविलंब निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूरा करने की बात कही.
पार्षदों ने कहा कि शेखपुरा नगर पर्षद को खुले में शौच से मुक्ति के लिए घर-घर शौचालय की योजना को साकार किया जा रहा है.
इसके बाद वैसे महादलित जिनका अपना आवास रहा है. इसके बाद वैसे महादलित जिनका अपना आवास अथवा जमीन नहीं है वे जहां-तहां स्लम एरिया में बसे हैं, उन्हें सामुदायिक शौचालय के लाभ से लाभान्वित किया जायेगा.
यह योजना प्रत्येक शौचालय का निर्माण 9.5 लाख की लागत से होगी. इसके अलावे दशहरा पूजा के पहले ही नगर क्षेत्र के सभी मुख्य मार्ग जो सीमा क्षेत्र को जोड़ती है.
वैसे स्थानों पर 90-90 वाट के तीन सौ एलइडी लाइट लगाये जायेंगे. लोक लेखा समिति के अध्यक्ष गंगा कुमार यादव ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय को उपयोगी बनाने के लिए स्लम एरिया में नगर परिषद् लोगों को जागरूक करने का भी काम करेगी.
बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 में पानी की भारी दिक्कत है. इस वार्ड में पानी के लिए दिन भर हाहाकार मचा रहता है. कुछ जगहों पर बनाये गये स्टैंड पोस्ट से काम तो चल रहा है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है. पानी को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन