वसूली में बुरे फंसे कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक

Updated at : 12 Jul 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
वसूली में बुरे फंसे कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक

वोटर कार्ड बनाने में दोगुनी राशि वसूली का आरोप साबित डीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ा था शेखपुरा : निर्वाचक सूची एवं मतदाता फोटो पहचान पत्र से संबंधी 24Ÿx7 सेवा के लिए शुरू की गयी कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक के विरुद्ध दोगुनी राशि वसूली के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. […]

विज्ञापन

वोटर कार्ड बनाने में दोगुनी राशि वसूली का आरोप साबित

डीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ा था
शेखपुरा : निर्वाचक सूची एवं मतदाता फोटो पहचान पत्र से संबंधी 24Ÿx7 सेवा के लिए शुरू की गयी कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक के विरुद्ध दोगुनी राशि वसूली के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित राशि 30 रुपये के बजाय 60 रुपये वसूली का मामला सामने आया था. नाजायज वसूली के खेल में संचालक द्वारा दोगुनी राशि की प्राप्ति रसीद भी काटने के साक्ष्य मिले हैं. इस मामले में जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने डीडीसी निरंजन कुमार झा को जांच का जिम्मा सौंपा था. जांच के दौरान आरोप सत्य पाया गया.
डीडीसी ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान संचालक पर दोगुनी राशि वसूलने के आरोपों की पुष्टि हो गयी है. उक्त सेंटर में मतदाता सूची में नाम सुधारने से लेकर स्मार्ट वोटर कार्ड निर्गत करने के लिए न्यूनतम दो रुपये एवं अधिकतम 30 रुपये की राशि निर्धारित थी. इस मामले में जांच प्रक्रिया पूरी कर सीएससी नामक कंपनी के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इधर उक्त सेंटर पर तैनात कर्मी ने बताया कि शनिवार 09 जुलाई से आवेदन लेने पर रोक लगा दी गयी है. फिलहाल पुराने आवेदन के आलोक में बांटे गये कार्ड ही वितरित किये जा रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद फिलहाल कॉमन सर्विस सेंटर सेवा पर ग्रहण लग गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन