मोबाइल चोरी में पकड़े गये दो नाबालिग
Updated at : 08 Jul 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

एक ही मुहल्ले में एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक मोबाइल की चोरी बरबीघा (शेखपुरा) : क्षेत्र में मोबाइल चोरी की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर सक्रिय हुई पुलिस प्रशासन को इस आरोप में दो शातिर नाबालिग युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. एक 17 वर्षीय सोनू कुमार, पटेल नगर मुहल्ला निवासी विनोद प्रसाद […]
विज्ञापन
एक ही मुहल्ले में एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक मोबाइल की चोरी
बरबीघा (शेखपुरा) : क्षेत्र में मोबाइल चोरी की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर सक्रिय हुई पुलिस प्रशासन को इस आरोप में दो शातिर नाबालिग युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. एक 17 वर्षीय सोनू कुमार, पटेल नगर मुहल्ला निवासी विनोद प्रसाद का बेटा है, तो दूसरा नसीबचक मुहल्ला निवासी स्व सुनीधी शंकर का 14 वर्षीय बेटा साहेब कुमार है. ज्ञात हो कि कोयरी बीघा मुहल्ला से एक सप्ताह के भीतर लगभग दो दर्जन से अधिक मोबाइलें गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी.
थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इन शातिर नाबालिगों द्वारा अच्छे-अच्छे घरों में सेंधमारी कर मोबाइल उड़ा कर औने-पौने दाम में लोकल बाजार में बेच दिया जाता था. वैज्ञानिक अनुसंधान में लगी पुलिस को गायब मोबाइलों के आइएमइआइ नंबर से इन चोरों तक पहुंचने में सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




