करंडे में तीन महादलितों का घर हुआ राख

Updated at : 26 Apr 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
करंडे में तीन महादलितों का घर हुआ राख

शेखपुरा : बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण सुलगी आग ने करंडे गांव में एक ही परिवार के तीन महादलितों का घर राख हो गया. इस घटना में लगभग सवा लाख नगदी,आभूषण,एवं दर्जनों मुर्गियां जल कर राख हो गए. घटना में घर में रखे बड़ी मात्रा में अनाज एव वस्त्र जलकर राख हो गया. […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण सुलगी आग ने करंडे गांव में एक ही परिवार के तीन महादलितों का घर राख हो गया. इस घटना में लगभग सवा लाख नगदी,आभूषण,एवं दर्जनों मुर्गियां जल कर राख हो गए. घटना में घर में रखे बड़ी मात्रा में अनाज एव वस्त्र जलकर राख हो गया.

गांव के सुबेलाल मांझी के पुत्र शिवकुमार मांझी,बटोही मांझी,सुनील मांझी,विक्रम मांझी का घर जलकर राख हो गया.पीड़ित परिवार ने बताया कि रात्रि करीब 11बजे जब सभी सदस्य अपने घर में सोये थे. तभी बिजली की तार से निकली चिंगारी से सुलगी आग ने एक के बाद एक कर घरों को आग की लपटों में समेट लिया .सोयेवस्था में लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह भाग निकले लेकिन कोइ सामग्री बाहर नहीं निकाल सके.इस घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सम्बरसिबल मोटर लगाकर आग पर काबू पाया .

हलाकि घटना स्थल पर दमकल लेकर अग्निशामक की टीम वहां पहुंची.लेकिन आग पर पहले ही नियंत्रण पा चुके थे.पीड़ित परिवारों ने बताया की पीड़ितों में बिक्रम और सुनील गोआ के कार्बन फैक्टरी में काम करते थे .हाल में ही गांव आये थे .इस दौरान कमाई के 50 हजार और दो इंदिरा आवास की निकासी की गई प्रथम किस्त कि राशि घर में राखी थी जो जलकर राख हो गए .इस घटना में एलआइसी के दस्ताबेज भी नहीं बच सका
घटना के वाद बेघर हुए परिवारों को तत्काल राहत के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने चावल दाल उपलब्ध करा दिया.इसके साथ ही घटना की सूचना पाकर बसंत गांव के समाज सेवी अजय कुमार ने भी पीड़ितों से मिलकर सांत्वना दी.साथ ही अधिकारियो को घटना की सुचना देकर तत्काल राहत देने की मांग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन