गिरियक में 62 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Updated at : 25 Apr 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
गिरियक में 62 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

गिरियक : गिरियक में प्रथम चरण के त्रिस्तरीय चुनाव शांति संपन्न हो गया. मतदान लगभग 60 से 62 प्रतिशत होने की खबर है. मतदान शुरू होते ही मतदाता लंबी कतार में होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इस अवसर पर प्रशासन की ओर से पूरी चौकसी बरती गयी. चुनाव शांति एवं निष्पक्ष हो इसके […]

विज्ञापन

गिरियक : गिरियक में प्रथम चरण के त्रिस्तरीय चुनाव शांति संपन्न हो गया. मतदान लगभग 60 से 62 प्रतिशत होने की खबर है. मतदान शुरू होते ही मतदाता लंबी कतार में होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इस अवसर पर प्रशासन की ओर से पूरी चौकसी बरती गयी. चुनाव शांति एवं निष्पक्ष हो इसके लिए जिला प्रशासन सहित स्थानीय पुलिस निरंतरगश्ती करती रही. इस बार गिरियक में कुल दस पंचायतों में कुल 59 हजार 532 मतदाताओं ने 708 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद कर दिया.

वहीं इस बार चुनाव में कुल 30691 पुरुष एवं 28841 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वैसे तो सभी पंचायतों में इस बार महिला मतदाता पुरुष पर भारी दिखी लेकिन चोरसुआ, केरूआ, इंग्लिश पर, सतौआ, जलालपुर सहित कई गांवों में मुसलिम परदानशीं महिलाओं ने खुल कर मतदान किया. भीषण पछुआ हवा के बावजूद अपना मत डालने के लिए कतार में लगे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन