पुलिस ने ली शराब नहीं पीने की शपथ
Updated at : 05 Apr 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन

शराब अधिनियम के तहत मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत शेखपुरा : जिले भर के पुलिस ने सोमवार को शराब नहीं पीने तथा किसी और को सेवन नहीं करने देने की शपथ ली. पुलिस लाइन में इस संबंध में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. एसपी राजेंद्र कुमार भील सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी […]
विज्ञापन
शराब अधिनियम के तहत मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत
शेखपुरा : जिले भर के पुलिस ने सोमवार को शराब नहीं पीने तथा किसी और को सेवन नहीं करने देने की शपथ ली. पुलिस लाइन में इस संबंध में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. एसपी राजेंद्र कुमार भील सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी यहां इकट्ठा हुए थे. एसपी ने सभी को शपथ दिलायी. शपथ में खुद शराब सेवन से दूर रहने के साथ-साथ दूसरे को भी शराब सेवन से दूर रखने के प्रयास करने की बात शामिल थी.
सरकार के नयी शराब नीति को लेकर पुलिस को इस मामले में विशेष जिम्मेवारी दी गयी है. इस शपथ लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुलिस कर्मी 11 बजे के पहले ही पुलिस लाइन पहुंचना शुरू कर दिया था. शराब सेवन नहीं करने के शपथ को लेकर पुलिस कर्मी काफी उत्साहित दिख रहे थे. इस अवसर पर एसपी ने सभी थाना और ओपी को शराबी पर नजर रखने के लिए एक-एक कैमरा भी दिया है. पुलिस के डंडा चलने के पहले शराब सेवन करने वाले को कैमरा से शूट करने का निर्देश दिया गया है तथा सरकार द्वारा जारी नयी शराब नीति तथा शराब अधिनियम के तहत मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी गयी है.
उधर शराब बंदी को लेकर चलाये जाने वाले अभियान में सभी सरकारी कर्मी को भी शामिल किया जा रहा है. इस अभियान के तहत मंगलवार पांच अप्रैल को सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शपथ लेंगे. समाहरणालय में जिलाधिकारी, अनुमंडल में एसडीओ तथा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सभी सरकारी कर्मी को शराब का सेवन नहीं करने और दूसरे और सेवन नहीं करने देने का शपथ लेंगे. जिलाधिकारी ने इस मामले में सभी अधिकारी और कर्मचारी को उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




